facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India के कुल 1,825 पायलटों में 15 फीसदी महिलाएं

Advertisement
Last Updated- March 08, 2023 | 3:31 PM IST
Air India

एयर इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसके 1,825 पायलटों में 15 फीसदी महिला पायलट हैं। इसके साथ ही यह महिला पायलटों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया ने 90 से अधिक ऐसी उड़ानों का संचालन कर रही है, जिसमें चालक दल के सभी सदस्य महिलाएं हैं।

एक बयान में कहा गया कि इन उड़ानों का संचालन एक मार्च के बाद से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर किया जा रहा है। बयान में आगे कहा गया, ‘पूरी तरह महिला चालक दल वाली सभी 90 उड़ानों में एयर इंडिया घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर 40 उड़ानों का संचालन कर रही है। दूसरी ओर एआई एक्सप्रेस 10 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और एयरएशिया 40 से अधिक घरेलू उड़ानों का संचालन कर रही है।’

एयरलाइंस ने बयान में कहा कि एयर इंडिया के कर्मचारियों में 40 फीसदी से अधिक महिलाएं हैं। इसके 1,825 पायलटों में 275 महिलाएं हैं, जो चालक दल की क्षमता का 15 फीसदी है। एयर इंडिया के CEO और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कहा कि भारत में दुनिया में सबसे ज्यादा व्यावसायिक महिला पायलट हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें एयर इंडिया में हमारे साथ काम कर रहीं महिला कर्मचारियों पर गर्व है। हम उनमें से प्रत्येक को यह संदेश देने के लिए धन्यवाद देते हैं कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।’

Advertisement
First Published - March 8, 2023 | 3:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement