facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Oxford ने TCS के साथ तोड़ा करार, प्रवेश परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी की शिकायत

Advertisement

Oxford में अध्ययन करने वाले प्रमुख भारतीयों में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह शामिल हैं।

Last Updated- January 26, 2024 | 6:33 PM IST
TCS

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (Oxford University) ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के साथ अपना करार समाप्त कर दिया है। संस्थान के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के दौरान छात्रों को तकनीकी गड़बड़ी का सामना करने के बाद यह फैसला किया गया।

विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ”एक नए सेवाप्रदाता की मदद से आयोजित की गई इस साल की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षाओं के दौरान कुछ उम्मीदवारों को तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसके बाद फैसला किया गया कि TCS आगे ऑक्सफोर्ड प्रवेश परीक्षाओं के संचालन में शामिल नहीं होगी।”

हर साल दुनिया भर से हजारों छात्र ऑक्सफोर्ड में दाखिला लेने के लिए परीक्षा देते हैं। विश्वविद्यालय ब्रिटेन में 30 महाविद्यालयों के जरिए स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रम संचालित करता है। ऑक्सफोर्ड में अध्ययन करने वाले प्रमुख भारतीयों में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह शामिल हैं।

Also read: Jeans बनाने वाली इस कंपनी में चलेगी छंटनी की तलवार, 10 प्रतिशत कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

संस्थान ने अप्रैल 2023 में कैम्ब्रिज प्रवेश मूल्यांकन परीक्षण के स्थान पर प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के लिए TCS की शिक्षण और मूल्यांकन केंद्रित इकाई TCS iON को चुना था। विश्वविद्यालय ने करार रद्द करने के लिए ऑनलाइन परीक्षा देने के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं के बारे में उम्मीदवारों की शिकायतों को जिम्मेदार ठहराया।

Advertisement
First Published - January 26, 2024 | 6:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement