facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

OYO ने जनवरी-जुलाई में कॉर्पोरेट जगत से जुड़े 2,800 नए ग्राहक जोड़े : रिपोर्ट

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘ ओयो ने सालाना आधार पर करीब 12 प्रतिशत वृद्धि दर्ज करते हुए कॉर्पोरेट जगत से जुड़े 2,471 नए ग्राहक जोड़े।’’

Last Updated- September 22, 2023 | 2:52 PM IST
OYO

आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े ऑनलाइन मंच ओयो ने जनवरी-जुलाई 2023 में कॉर्पोरेट जगत से जुड़े 2,800 ग्राहक जोड़े, जो सालाना आधार पर 11.75 प्रतिशत अधिक है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई। कंपनी ने शुक्रवार को ‘ओयो बिजनेस ट्रैवल ट्रेंड्स रिपोर्ट 2023’ शीर्षक वाली अपनी एक रिपोर्ट जारी की। उनके अनुसार जनवरी-जुलाई 2023 में व्यवसायिक यात्रा (बिजनेस ट्रैवल) में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत राजस्व वृद्धि दर्ज की।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘ ओयो ने सालाना आधार पर करीब 12 प्रतिशत वृद्धि दर्ज करते हुए कॉर्पोरेट जगत से जुड़े 2,471 नए ग्राहक जोड़े।’’

यह भी पढ़ें : किफायती आवास परियोजनाओं के लिए साथ आए Sunteck Realty और IFC

रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद में 660 सबसे कॉर्पोरेट ग्राहक जुड़े। इसके बाद गुरुग्राम में 593, दिल्ली में 343, बेंगलुरु में 315, मुंबई में 282, कोलकाता में 268 और पुणे में 218 ग्राहक जुड़े।

रिपोर्ट में कहा गया कि नोएडा, लखनऊ, कोच्चि, जयपुर, चेन्नई और कोयंबटूर जैसे कई अन्य व्यावसायिक केंद्रों ने वृद्धि में योगदान दिया है। पुणे, दिल्ली, गुरुग्राम और बेंगलुरु के बाद हैदराबाद ने राजस्व वृद्धि में सबसे अधिक योगदान दिया है।

Advertisement
First Published - September 22, 2023 | 2:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement