facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

OYO की नजर 100 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ पर

Advertisement

OYO के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में अग्रवाल ने कहा कि लाभ में यह तीन गुना वृद्धि निरंतर राजस्व वृद्धि और उपयोगकर्ताओं के बढ़े हुए विश्वास का परिणाम है।

Last Updated- March 29, 2024 | 11:07 PM IST
OYO

ट्रैवल टेक ब्रांड ओयो की मूल कंपनी ओरेवेल स्टेज वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में कर के बाद लाभ (पीएटी) 100 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2024 में 20 फीसदी राजस्व वृद्धि की उम्मीद कर रही है। जानकार सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

इन आंकड़ों पर इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी संस्थापक रितेश अग्रवाल और वरिष्ठ प्रबंधन के बीच आंतरिक समीक्षा बैठक के दौरान चर्चा की गई थी, जहां उन्होंने कंपनी की वृद्धि और लाभप्रदता की राह पर चर्चा की थी।

सूत्र ने कहा, ‘ओयो के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में अग्रवाल ने कहा कि लाभ में यह तीन गुना वृद्धि निरंतर राजस्व वृद्धि और उपयोगकर्ताओं के बढ़े हुए विश्वास का परिणाम है।’

बिज़नेस स्टैंडर्ड के भेजे गए ईमेल के जवाब में कंपनी ने कहा, ‘यह आंतरिक चर्चा थी। हमारे पास आधिकारिक रूप से कहने के लिए कुछ नहीं है।’ मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही से शुद्ध लाभ में आने के बाद ओयो हर तिमाही में लाभ कमा रही है।

Advertisement
First Published - March 29, 2024 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement