facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

OYO की धार्मिक स्थलों पर 400 संपत्तियों की योजना

Advertisement

ओयो ने अयोध्या, पुरी, शिरडी, वाराणसी, अमृतसर, तिरुपति, हरिद्वार, कटरा-वैष्णो देवी और चार धाम मार्ग सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों में संपत्तियां खोलने की योजना बनाई है।

Last Updated- January 15, 2024 | 11:07 PM IST
OYO

आतिथ्य प्रौद्योगिकी मंच ओयो ने सोमवार को कहा कि वह अयोध्या, वाराणसी, तिरुपति और कटरा-वैष्णो देवी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में इस साल के अंत तक 400 संपत्तियों की पेशकश की योजना बना रही है।

ओयो ने बयान में कहा कि घरेलू यात्राओं में तेजी और आध्यात्मिक पर्यटन को लेकर लोगों की बढ़ती रुचि को देखते हुए देशभर में प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों में योजनाबद्ध विस्तार को बढ़ावा मिला है।

इस पृष्ठभूमि में पैदा हो रहे कारोबारी अवसर का लाभ उठाने के लिए ओयो ने अयोध्या, पुरी, शिरडी, वाराणसी, अमृतसर, तिरुपति, हरिद्वार, कटरा-वैष्णो देवी और चार धाम मार्ग सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों में संपत्तियां खोलने की योजना बनाई है।

बयान के मुताबिक, भव्य राम मंदिर के 22 जनवरी को होने वाले उद्घाटन के बीच ओयो के मंच पर अयोध्या के बारे में ‘तलाश’ 350 प्रतिशत तक बढ़ गई है। अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए ओयो ने 50 होमस्टे शुरू किए हैं। भाषा

Advertisement
First Published - January 15, 2024 | 11:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement