facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

OYO ने राकेश कुमार को CFO के रूप में किया प्रमोट

Advertisement

बयान में कहा गया, ओयो में अपने पिछले छह वर्षों के कार्यकाल में कुमार ने वित्त स्थिरता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, खासकर कोविड-19 वैश्विक महामारी के समय..।

Last Updated- December 12, 2023 | 10:26 PM IST
OYO
Representative Image

आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े मंच ओयो ने राकेश कुमार को मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त करने की मंगलवार को घोषणा की। कुमार एक जनवरी 2024 से नया कार्यभार संभालेंगे। ओयो की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मौजूदा सीएफओ अभिषेक गुप्ता कंपनी के साथ एक सलाहकार एवं परामर्शदाता की भूमिका में जुड़े रहेंगे। कुमार अभी डिप्टी सीएफओ हैं। सीएफओ के रूप में वह वित्त रणनीति व परिचालन दक्षता को बढ़ाने का काम जारी रखेंगे।

बयान में कहा गया, ओयो में अपने पिछले छह वर्षों के कार्यकाल में कुमार ने वित्त स्थिरता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, खासकर कोविड-19 वैश्विक महामारी के समय..।

ओयो के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितेश अग्रवाल ने कहा, ‘‘ सीएफओ के पद पर राकेश की पदोन्नति वित्त स्थिरता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वह ऐसे समय में यह पद संभाल रहे हैं जब हम लाभप्रदता बढ़ाने और अपनी वित्त नींव को मजबूत करने के उपायों का लागू कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़ें : रियल एस्टेट कंपनी DLF के CFO विवेक आनंद ने दिया इस्तीफा

कंपनी ने वैश्विक मुख्य व्यवसाय अधिकारी और सीईओ (दक्षिण पूर्व एशिया एवं पश्चिम एशिया) अंकित टंडन को विलय व अधिग्रहण के साथ-साथ वित्त योजना तथा विश्लेषण कार्यों सहित निवेशक संबंधों का प्रमुख बनाने की भी घोषणा की।

Advertisement
First Published - December 12, 2023 | 11:48 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement