facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

OYO Q2 Results: 50 करोड़ के घाटे से 158 करोड़ रुपये के मुनाफे में लौटी ओयो, बढ़ा रेवेन्यू

Advertisement

त्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 290 करोड़ रुपये हो गया है जबकि पिछले साल की समान अवधि में उसे 91 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

Last Updated- October 24, 2024 | 4:54 PM IST
OYO

OYO Q2 Results 2025: यात्रा प्रौद्योगिकी मंच ओयो ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 158 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल ने गुरुवार को आयोजित एक टाउनहॉल बैठक में कर्मचारियों को जुलाई-सितंबर, 2024 तिमाही के प्रदर्शन की जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में अग्रवाल ने बताया कि पिछली तिमाही में ओयो की मूल कंपनी ओरावेल स्टेज लिमिटेड ने 158 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया जबकि एक साल पहले की समान तिमाही (Q2FY24) में उसे 50 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (Q1FY25) में ओयो का शुद्ध लाभ 132 करोड़ रुपये था।

सूत्रों ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 290 करोड़ रुपये हो गया है जबकि पिछले साल की समान अवधि में उसे 91 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

बीती तिमाही में ओयो का राजस्व 1,578 करोड़ रुपये हो गया जबकि पहली तिमाही में यह 1,413 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - October 24, 2024 | 4:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement