facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

OYO ने स्वयं संचालित होटल सेवाएं फिर शुरू की

Advertisement

ओयो शुरुआती चरण में 30 रियल एस्टेट कंपनियों के साथ साझेदारी की है और 35 से अधिक होटलों में परिचालन शुरू किया है।

Last Updated- November 29, 2023 | 4:56 PM IST
OYO
Representative Image

होटल क्षेत्र से जुड़ा प्रौद्योगिकी मंच ओयो (OYO) ने कंपनी के ऐप और वेबसाइट के जरिए अपने होटल की सेवाएं फिर से शुरू कर दी है। ये होटल ओयो प्रबंधित होंगे।

कंपनी के बयान के अनुसार, ‘‘ कार्यक्रम के तहत ओयो भारतीय महानगरों में 200 प्रीमियम होटल के राजस्व हिस्सेदारी के आधार पर वार्षिक से दीर्घकालिक प्रबंधन अनुबंध करेगा। यह उसके शीर्ष होटल संचालकों को परिचालन उत्कृष्टता तथा ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने में अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठाने का अवसर देगा। ’’

ओयो ने अपने स्व-संचालित होटल मॉडल को 2020 में कोविड-19 वैश्विक महामारी की पहली लहर की शुरुआत से ठीक पहले बंद कर दिया था। इसे अब तीन साल बाद फिर से शुरू किया जा रहा है। ये होटल ओयो स्वयं प्रबंधित करेगी।

ओयो शुरुआती चरण में 30 रियल एस्टेट कंपनियों के साथ साझेदारी की है और 35 से अधिक होटलों में परिचालन शुरू किया है। ये होटल दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, गोवा, जयपुर, मुंबई, चेन्नई, पुणे, पांडिचेरी और वडोदरा जैसे प्रमुख शहरों में स्थित हैं।

ओयो के मुख्य व्यापार अधिकारी अनुज तेजपाल ने कहा, ‘‘ हमें अपने शीर्ष होटल कारोबारियों से उत्साहजनक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। हम इस कार्यक्रम के तहत 200 होटल के मौजूदा लक्ष्य को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।’’

Advertisement
First Published - November 28, 2023 | 3:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement