facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

होटल कारोबारियों के लिए OYO ने शुरू किया एक्सलरेटर प्रोग्राम, मिलेगी कई तरह की सुविधाएं

Advertisement
Last Updated- March 16, 2023 | 11:14 PM IST
OYO launches accelerator programme for first-generation hoteliers

हॉस्पिटैलिटी दिग्गज ओयो (OYO) ने गुरुवार को होटल कारोबारियों के लिए एक नई पेशकश की घोषणा की। OYO के एक्सलरेटर प्रोग्राम के तहत पांच साल से परिचालन कर रहे होटल कारोबारियों के लिए कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

शुरू में इस पेशकश में 30 होटल कारोबारियों को शामिल किया जाएगा और उन्हें टेक्नोलॉजी, रिलेशन​​शिप मैनेजर, वित्तीय सहायता और 15,000 से ज्यादा कॉरपोरेट अकाउंट और भारत में 10,000 ट्रैवल एजेंटों के OYO नेटवर्क तक पहुंच मुहैया कराई जाएगी।

OYO के मुख्य व्यावसायिक अ​धिकारी अनुज तेजपाल ने कहा, ‘हम ऐसे कई होटल कारोबारियों के संपर्क में रहते हैं जो तेज वृद्धि चाहते हैं और उनकी व्यावसायिक दक्षता उनके लिए उपलब्ध पूंजी और संसाधनों से कहीं ज्यादा है। OYO ने पिछले समय में उनके विकास में मदद करने की को​शिश की थी। हालांकि हमने महसूस किया है कि यदि हम इस पहल पर खास ध्यान दें और नियोजित तरीके से आगे बढ़ें तो ऐसे ज्यादा संख्या में होटल कारोबारियों को प्रोत्साहित करने में सक्षम होंगे।’

एक्सलरेटर प्रोग्राम को परीक्षण के तौर पर हैदराबाद में दो, कोलकाता और दिल्ली में एक-एक होटल कारोबारी के साथ शुरू किया गया है, जो इन तीन शहरों में 50 से ज्यादा होटल चलाते हैं।

Advertisement
First Published - March 16, 2023 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement