facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

OYO इस साल अयोध्या में 50 नई संपत्तियां जोड़ेगी

Advertisement
Last Updated- April 20, 2023 | 12:41 PM IST
OYO

आतिथ्य क्षेत्र की प्रौद्योगिकी कंपनी ओयो (OYO) ने गुरुवार को कहा कि अयोध्या विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के सहयोग से वह 2023 में अयोध्या में 50 नई संपत्तियां जोड़ेगी।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि इन 50 नई संपत्तियों में से 25 होमस्टे होंगी जिनका संचालन आवास स्वामी करेंगे जबकि 25 छोटे और मध्यम आकार वाले होटल होंगे जिनमें दस से 20 कमरे होंगे। मौजूदा समय में अयोध्या में ओयो की पांच संपत्तियां हैं।

कंपनी ने बताया कि अयोध्या में अपनी विस्तार योजना के लिए वह अयोध्या विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के साथ मिलकर काम कर रही है। ओयो के मुख्य व्यापार अधिकारी अनुज तेजपाल ने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण जरूरतों और चिंताओं को समझने के लिए कई दौर की बैठक की गई और उसके बाद कंपनी ने नई विस्तार योजना बनाई है। तेजपाल ने बताया, ‘‘हमने होमस्टे को अपने साथ जोड़ना शुरू कर दिया है।

भारत के प्रमुख धार्मिक क्षेत्रों में ओयो के विस्तार की हमारी योजना में अयोध्या शीर्ष पर है।’’ कंपनी ने कहा कि बीते कुछ वर्षों से अयोध्या में आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2022 में यहां 2.20 करोड़ से अधिक पर्यटक आए थे। 2019 में यह संख्या दो करोड़ और 2017 में लगभग 1.5 करोड़ थी।

Advertisement
First Published - April 20, 2023 | 12:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement