facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Oyo इस साल अमेरिका में जोड़ेगी 100 से ज्यादा होटल

Advertisement

अमेरिका में टैक्सस ओयो के लिए सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ रहा बाजार बना हुआ है, जबकि ओरेगांव, द​क्षिण एवं उत्तर कैरोलिना, फ्लोरिडा और जॉर्जिया में भी उसके होटलों की अच्छी खासी तादाद है।

Last Updated- May 15, 2023 | 4:50 PM IST
OYO
BS

सॉफ्टबैंक-सम​र्थित हॉ​स्पिटैलिटी कंपनी ओयो (Oyo) इस साल अमेरिका में 100 से ज्यादा होटल जोड़ने की योजना बना रही है। यह वर्ष 2022 में उसके पोर्टफोलियो में जोड़े गए होटलों के मुकाबले करीब दोगुनी संख्या है।

ओयो रूम्स के संस्थापक एवं मुख्य कार्या​धिकारी रितेश अग्रवाल ने कहा, ‘​हाल के वर्षों में अमेरिका ओयोरूम्स के लिए बेहद आशाजनक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में से एक रहा है। बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हमने इस साल ओरेगांव, वॉ​शिंगटन, टैक्सास, ओक्लाहोमा, जॉर्जिया और फ्लोरिडा में 100 से ज्यादा होटल खोलने की योजना बनाई है।’

अमेरिका में टैक्सस ओयो के लिए सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ रहा बाजार बना हुआ है, जबकि ओरेगांव, द​क्षिण एवं उत्तर कैरोलिना, फ्लोरिडा और जॉर्जिया में भी उसके होटलों की अच्छी खासी तादाद है।

अग्रवाल ने कहा, ‘हालांकि 2020 और 2021 में महामारी की वजह से हमारी वृद्धि नरम पड़ी और 2022 हमारे लिए नए होटलों की संख्या में 23 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अच्छा वर्ष रहा।’

अमेरिका में होटल उद्योग को चुनौतियों का सामना करना पड़ा है और चूंकि नई कंपनी होने की वजह से भी ओयो को चुनौतियों से जूझना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘हालांकि अमेरिका में हमारे लिए वृद्धि का सबसे बड़ा वाहक लर्निंग सेगमेंट। हमारी टीमों ने होटल मालिकों के लिए समाधानों और उत्पादों के बारे में मिलकर काम किया और हमारे 35 प्रतिशत नए होटल मौजूदा होटल मालिकों के सुझावों या रेफरल के जरिये शामिल किए गए।’

इससे क्षेत्र में ओयो के लिए बेहतर ग्राहक विश्वास और ब्रांड लोकप्रियता को भी बढ़ावा मिला। कंपनी ने दावा किया है कि प्रति कमरा उसका राजस्व कई स्थानों पर उद्योग के मुकाबले तीन गुना ज्यादा रहा है। ओयो की करीब 41 प्रतिशत बुकिंग सीधे तौर पर उसके ऐप/वेबसाइट के जरिये दर्ज की गई।

ओयो इंटरनैशनल होटल्स ऐंड होम्स के मुख्य कार्या​धिकारी गौतम स्वरूप ने कहा, ‘हमारे अमेरिकी परिचालन ने 2022 में अच्छी वृद्धि दर्ज की। लेकिन 2023 हमारे लिए ज्यादा बेहतर वर्ष हो सकता है। हम ज्यादा रेवपार (प्रति उपलब्ध कमरा राजस्व) वाले बाजारों (पैसीफिक नॉर्थवेस्ट समेत) में होटल जोड़ने के प्रयास कर रहे हैं और ईस्ट कोस्ट में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर ध्यान देंगे। 2023 में अब तक 15 से ज्यादा होटलों ने हमारे साथ भागीदारी की है और आगामी महीनों में हम कई और होटल अपने साथ जुड़ने की उम्मीद कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - April 14, 2023 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement