facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

OYO दोबारा करेगी IPO के लिए अप्लाई, ये है कंपनी का प्लान

Advertisement

OYO डॉलर बॉन्ड की बिक्री के जरिए 45 करोड़ डॉलर जुटाने की अपनी री-फाइनेंसिंग की प्लानिंग को जल्द फाइनल करने वाली है।

Last Updated- May 18, 2024 | 2:14 PM IST
OYO
Representative Image

OYO IPO News: ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी OYO आईपीओ के लिए एक बार फिर से आवेदन करने की तैयारी कर रही है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, कंपनी डॉलर बॉन्ड की बिक्री के जरिए 45 करोड़ डॉलर जुटाने की अपनी री-फाइनेंसिंग की प्लानिंग को जल्द फाइनल करने वाली है। बता दें कि ओयो में जापान के जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप का भी पैसा लगा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जेपी मॉर्गन (JP Morgan) 9 से 10 फीसदी की अनुमानित सालाना ब्याज दर पर डॉलर बॉन्ड की बिक्री के माध्यम से री-फाइनेंसिंग के लिए संभावित लीड बैंकर है।

यह भी पढ़ें: Wipro ने अमित चौधरी के इस्तीफे के बाद संजीव जैन को नया COO नियुक्त किया

DRHP लेगी वापस

OYO ने अपने मौजूदा ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) को वापस लेने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास एप्लीकेशन फाइल कर दिया है। कंपनी की प्लानिंग पहले री-फाइनेंसिंग करके अपनी फाइनेंशियल स्थिति को मजबूत करने की है। बॉन्ड जारी होने के बाद ही कंपनी सेबी के पास DRHP का अपडेटेड वर्जन दाखिल करेगी।

क्या होता है DRHP?

DRHP एक दस्तावेज होता है, जिसमें कंपनी के वित्तीय, ट्रेड ऑपरेशन, इंडस्ट्री में स्थिति, प्रमोटर, और लिस्टेड या अनलिस्टेड ट्रेडर्स के बारे में जानकारी मौजूद होती है।

यह भी पढ़ें: Go Digit IPO: गो डिजिट के आईपीओ को मिले 9.6 गुना सब्सक्रिप्शन, QIB सबसे आगे

आसान भाषा में बताए तो DRHP से पता चलता है कि कंपनी अपने आईपीओ के माध्यम से निवेशकों से पैसा क्यों जुटाना चाहती है और उन पैसों का कहां इस्तेमाल करना चाहती है। इसके अलावा, इस बात की भी जानकारी मिलती है कि निवेश में किस तरह के जोखिम शामिल होंगे।

2021 में दाखिल किए थे IPO के दस्तावेज

OYO ने 8430 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी के पास सितंबर 2021 में प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए थे। लेकिन तब बाजार में स्थिरता न होने के कारण कंपनी ने आईपीओ की लॉन्चिंग नहीं की। इस कारण से कंपनी को अपने शुरुआती लक्ष्य 11 अरब डॉलर के बजाय लगभग 4-6 अरब डॉलर की कम वैल्यूएशन पर समझौता करने के लिए तैयार होना पड़ा।

Advertisement
First Published - May 18, 2024 | 2:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement