facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DanCenter भारत में करेगा विस्तार, जोड़ेगा 250 नए वैकेशन होम

Advertisement

ओयो का यूरोपीय ब्रांड डैनसेंटर फिलहाल 9 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में काम कर रहा है।

Last Updated- July 05, 2025 | 11:30 AM IST
OYO
Representative Image

हॉस्पिटैलिटी टेक्नॉलजीज कंपनी ओयो की मूल कंपनी ओरावेल ने ऐलान किया है कि यूरोप में उसका प्रीमियम वैकेशन रेंटल ब्रांड डैनसेंटर इस वित्त वर्ष में भारत में 250 वैकेशन होम जोड़ेगा। ओयो ने कहा कि उसने वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 50 वैकेशन होम जोड़े हैं।

भारत में डैनसेंटर के पास अब महाराष्ट्र के लोनावाला, हिमाचल प्रदेश के कुफरी, उत्तराखंड के रामगढ़, तमिलनाडु के चेन्नई और महाबलीपुरम, केरल के इडुक्की, राजस्थान के जयपुर, कर्नाटक के बेंगलूरु तथा दिल्ली में वैकेशन होम का नेटवर्क है। इस पेशकश में लग्जरी विला और सर्विस्ड अपार्टमेंट शामिल हैं।

आने वाले समय में डैनसेंटर तेलंगाना और पूर्वोत्तर जैसे नए क्षेत्रों में भी प्रवेश की योजना बना रहा है। कंपनी ने कहा कि यह रणनीतिक विस्तार देश भर में प्रीमियम और अच्छी तरह से प्रबंधित वैकेशन होम की बढ़ती मांग पूरी करने के लिए तैयार किया गया है। ब्रांड का ध्यान केवल नए बने वैकेशन होम पेश करने पर है, ताकि मेहमानों को आराम और सेवा के उच्चतम मानकों का लाभ मिले। फरवरी 2025 में गोवा में डैनसेंटर को प्रीमियम विला और अपार्टमेंट के साथ पेश किया गया था।

ये वैकेशन होम प्रीमियम सुविधाओं के साथ हैं। जैसे शेफ-ऑन-कॉल सेवाएं, कंसीयज सहायता, समर्पित हाउसकीपिंग स्टाफ, अनुभवात्मक पर्यटन, मिक्सोलॉजी लेसन और मांग पर बीबीक्यू वगैरह। ओरावेल स्टे के अपस्केल बिजनेस हेड आदित्य शर्मा ने कहा, ‘डैनसेंटर में हम मानते हैं कि किसी गंतव्य का अनुभव करने का सबसे अच्छा तरीका उसके स्थानीय स्पर्श के जरिये होता है। यही कारण है कि भारत भर में हमारे वैकेशन होम मेहमानों को शानदार अनुभव मुहैया कराने के लिहाज से बनाए गए हैं जिनमें स्थानीय व्यंजन, सांस्कृतिक संबंध और खास इलाके के अनुभव शामिल हैं।

Advertisement
First Published - July 5, 2025 | 11:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement