facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Oyo को 100 करोड़ का मुनाफा, पहला लाभदायक साल रहा वित्त वर्ष 2023-24

Advertisement

वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने इस सप्ताह की शुरुआत में ओयो की मूल कंपनी ओरावेल स्टेज की रेटिंग (Oravel Stage Ratings) को ‘बी-’ से ‘बी’ कर दिया था। 

Last Updated- May 30, 2024 | 10:15 PM IST
OYO

आतिथ्य क्षेत्र की दिग्गज ओयो (Oyo) की मूल कंपनी ओरावेल स्टेज ने साल 2023-24 को अपने पहले लाभदायक वित्त वर्ष के रूप में दर्ज किया है। इस अवधि के दौरान कंपनी ने लगभग 100 करोड़ रुपये का करोपरांत लाभ (PAT) दर्ज किया है। ओयो के संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी ऋतेश अग्रवाल (Oyo Founder Ritesh Agarwal) ने यह जानकारी दी।

अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि उन्हें न केवल भारत, बल्कि नॉर्डिक, दक्षिण पूर्व एशिया, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे अन्य प्रमुख बाजारों में भी वृद्धि की उम्मीद है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा ‘तकरीबन 100 करोड़ रुपये के साथ हमारा पहला शुद्ध लाभ वाला वित्त वर्ष था। यह धनात्मक एबिटा की हमारी लगातार आठवीं तिमाही रही और हमारे पास लगभग 1,000 करोड़ रुपये का नकद शेष भी है।’

 

इससे पहले अग्रवाल ने 22 मई को टाउनहॉल बैठक में खुलासा किया था कि कंपनी ने वित्त वर्ष 24 में 99.6 करोड़ रुपये (करीब 1.2 करोड़ डॉलर) के करोपरांत लाभ के साथ अपना पहला शुद्ध लाभ वाला वर्ष हासिल कर लिया है।

उन्होंने कहा ‘मैं न केवल भारत में प्रीमियमाइजेशन, आध्यात्मिक यात्रा, कारोबारी यात्रा और सम्मेलनों, गंतव्य शादियों जैसे उभरते यात्रा रुझानों की वजह से, बल्कि नॉर्डिक, दक्षिण पूर्व एशिया, अमेरिका और ब्रिटेन के अपने अन्य प्रमुख बाजारों में भी विकास देख रहा हूं। वित्त वर्ष 25 स्पष्ट रूप से और भी रोमांचक होगा।’

बिजनेस स्टैंडर्ड ने मार्च में खबर दी थी कि ओयो वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में 100 करोड़ रुपये के करोपरांत लाभ तक पहुंचने की उम्मीद कर रही है। वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के बाद से शुद्ध लाभ में आने के बाद ओयो प्रत्येक तिमाही में अपनी आय में वृद्धि दर्ज कर रही है।

वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने इस सप्ताह की शुरुआत में ओयो की मूल कंपनी ओरावेल स्टेज की रेटिंग (Oravel Stage Ratings) को ‘बी-’ से ‘बी’ कर दिया था।

Advertisement
First Published - May 30, 2024 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement