facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

OYO का नेट प्रॉफिट दोगुना होकर 30 करोड़ रुपये हुआ, कंपनी को लगातार वृद्धि की उम्मीद

Advertisement

OYO का संचालन करने वाली ओरावेल स्टेज़ लिमिटेड का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 16 करोड़ रुपये रहा था।

Last Updated- February 09, 2024 | 10:53 PM IST
OYO

आतिथ्य एवं यात्रा-प्रौद्योगिकी मंच ओयो को वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ दोगुना होकर 30 करोड़ रुपये रहने के बाद इसमें लगातार वृद्धि की उम्मीद है। 

कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्य अधिकारी रितेश अग्रवाल ने शुक्रवार को कर्मचारियों के साथ बातचीत दौरान कंपनी के मुनाफे में दो गुना वृद्धि की जानकारी दी। ओयो का संचालन करने वाली ओरावेल स्टेज़ लिमिटेड का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 16 करोड़ रुपये रहा था। 

अग्रवाल ने कर्मचारियों से कहा ‘आगामी तिमाहियों में हम शुद्ध लाभ में लगातार वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। ग्राहकों के बढ़ते विश्वास, बेहतर ग्राहक अनुभव तथा निरंतर वृद्धि के लिए अनुकूल बाजार स्थितियों के दम पर यह हो पाएगा।’ 

उन्होंने यह भी कहा कि वित्त वर्ष 2023 में कर पूर्व आय 750 करोड़ रुपये थी जो वित्त वर्ष 2024 में बढ़कर 1,000 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। ओयो के प्रवक्ता से संपर्क करने पर उन्होंने इस संबंध में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Advertisement
First Published - February 9, 2024 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement