facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

OYO का वित्त वर्ष 2023-24 में शुद्ध लाभ 229 करोड़ रुपये रहा: वार्षिक रिपोर्ट

Advertisement

OYO के संस्थापक रितेश अग्रवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर बुधवार को बताया कि यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2023-24 के लिए उनके अनुमान 100 करोड़ रुपये से अधिक है।

Last Updated- August 14, 2024 | 1:23 PM IST
OYO
Representative image

होटल कारोबार से जुड़े मंच ओयो का वित्त वर्ष 2023-24 में शुद्ध लाभ 229 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर बुधवार को बताया कि यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2023-24 के लिए उनके अनुमान 100 करोड़ रुपये से अधिक है।

अग्रवाल ने लिखा, ‘‘ पिछले कुछ वर्षों में मैंने जो सबसे बड़ी सीख ली है, वह है बातें कम करना और काम ज्यादा करना। हमारे ऑडिट किए गए परिणाम निदेशक मंडल की मंजूरी के बाद प्रकाशित किए जाते हैं। शुद्ध लाभ 229 करोड़ रुपये रहा, जो मेरे पहले के अनुमान 100 करोड़ रुपये से अधिक है।’’

ओयो की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘ ओयो की समायोजित कर पूर्व आय वित्त वर्ष 2023-24 में 215 प्रतिशत बढ़कर करीब 877 करोड़ रुपये तक पहुंच गई जो वित्त वर्ष 2022-23 में करीब 277 करोड़ रुपये थी।’’

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की कुल लागत करीब 13 प्रतिशत घटकर लगभग 4,500 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2022-23 में करीब 5,207 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - August 14, 2024 | 1:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement