facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

OYO की पैरेंट कंपनी ने निवेशकों से जुटाए 1,457 करोड़ रुपये

Advertisement

कंपनी ने धन जुटाने के हालिया ‘सीरीज जी’ चरण में करीब 1,040 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Last Updated- August 11, 2024 | 2:26 PM IST
OYO
Representatve Image

होटल कारोबार से जुड़े मंच ओयो की मूल कंपनी ओरेवल स्टेज लिमिटेड ने वित्तपोषण के हालिया चरण में निवेशकों से 1,457 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यूनिकॉर्न कंपनी ओयो अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी में है।

एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाले स्टार्टअप को यूनिकॉर्न कहा जाता है। कंपनी ने धन जुटाने के हालिया ‘सीरीज जी’ चरण में करीब 1,040 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

इससे पहले इसी शृंखला में 416.85 करोड़ रुपये जुटाए गए थे, जिसके बाद यह चरण पूरा हो गया है। पीटीआई-भाषा को मिले विभिन्न दस्तावेजों के मुताबिक, आठ अगस्त को आयोजित असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में 99.99 प्रतिशत शेयरधारकों ने अतिरिक्त इक्विटी जारी करने की मंजूरी दे दी थी। सूत्रों ने कहा कि इस राशि का उपयोग ओयो की वृद्धि एवं इसकी वैश्विक विस्तार योजनाओं में किया जाएगा। एक सूत्र ने कहा कि अतिरिक्त निधि जुटाने से कंपनी का मूल्यांकन 2.4 अरब डॉलर के बराबर हो गया है।

Advertisement
First Published - August 11, 2024 | 2:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement