facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Page Industries Q2 Results: दूसरी तिमाही में लाभ 30 प्रतिशत बढ़कर 195.2 करोड़ रुपये

Advertisement

पीआईएल ने अपने आय विवरण में कहा, ‘‘ बिक्री मात्रा में पिछले वर्ष की तुलना में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 5.52 करोड़ ‘पीस’ तक पहुंच गई।’’

Last Updated- November 08, 2024 | 2:09 PM IST
Q2 Results
Representative image

परिधान बनाने वाली कंपनी पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत बढ़कर 195.25 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का गत वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में शुद्ध लाभ 150.27 करोड़ रुपये रहा था।

पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड (पीआईएल) की ओर से गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 11.06 प्रतिशत बढ़कर 1,246.27 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,122.11 करोड़ रुपये थी।

पीआईएल ने अपने आय विवरण में कहा, ‘‘ बिक्री मात्रा में पिछले वर्ष की तुलना में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 5.52 करोड़ ‘पीस’ तक पहुंच गई।’’

इसके अलावा, कच्चे माल की स्थिर लागत और बेहतर परिचालन दक्षता ने परिचालन लाभ में उल्लेखनीय वृद्धि में योगदान दिया। पेज इंडस्ट्रीज का कुल व्यय दूसरी तिमाही में 7.54 प्रतिशत बढ़कर 998.34 करोड़ रुपये रहा। कुल आय (जिसमें अन्य आय तथा वित्त आय शामिल है) इस दौरान 11.9 प्रतिशत बढ़कर 1,260.82 करोड़ रुपये हो गई।

प्रबंध निदेशक वी. एस. गणेश ने कहा, ‘‘ परिचालन दक्षता, लागत नियंत्रण और रणनीतिक ‘सोर्सिंग’ पहल पर हमारे ध्यान देने से हमारा परिचालन मुनाफा मजबूत बना हुआ है।’’ पेज इंडस्ट्रीज के पास भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, ओमान, कतर, मालदीव, भूटान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में विनिर्माण, वितरण और विपणन के लिए जॉकी इंटरनेशनल इंक (यूएसए) का ‘एक्सक्लूसिव लाइसेंस’ (अनन्य लाइसेंस) है।

इसके पास तैराकी के कपड़े (स्विमवियर) और तैराकी से संबंधित सामान बनाने वाली ऑस्ट्रेलियाई-ब्रिटिश कंपनी स्पीडो इंटरनेशनल का भी भारतीय बाजार के लिए ‘एक्सक्लूसिव लाइसेंस’ है।

Advertisement
First Published - November 8, 2024 | 2:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement