facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पल्लवी श्रॉफ का Asian Paints के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में दूसरे कार्यकाल से इनकार

Asian Paints ने श्रॉफ की दोबारा नियुक्ति के उद्देश्य से अपने शेयरधारकों से मंजूरी लेने के लिए 17 जनवरी, 2024 को एक पोस्टल बैलेट नोटिस भी जारी किया।

Last Updated- March 27, 2024 | 11:22 PM IST
Asian Paints
Asian Paints

प्रमुख विधि कंपनी शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी की प्रबंधकीय भागीदार पल्लवी श्रॉफ ने एशियन पेंट्स की स्वतंत्र निदेशक के तौर पर दूसरा कार्यकाल लेने से मना कर दिया है। उन्होंने यह फैसला एक प्रॉक्सी कंपनी द्वारा इस संबंध में चिंता जताए जाने के बीच लिया है।

श्रॉफ ने एशियन पेंट्स के निदेशक मंडल को बता दिया है कि वह “कंपनी में स्वतंत्र निदेशक के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए तैयार नहीं हैं, क्योंकि उनकी फर्म ने कई नई परियोजनाएं अपने हाथ में ली हैं।’’

अग्रणी पेंट निर्माता कंपनी ने हाल ही में शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा था कि श्रॉफ ने स्वतंत्र निदेशक पद का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने के लिए इसके अलावा कोई अन्य वजह नहीं बताई है। इससे पहले, एशियन पेंट्स के निदेशक मंडल ने एक अप्रैल, 2024 से 31 मार्च, 2026 तक दो साल के दूसरे कार्यकाल के लिए स्वतंत्र निदेशक के रूप में पल्लवी श्रॉफ की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी थी।

कंपनी ने श्रॉफ की दोबारा नियुक्ति के उद्देश्य से अपने शेयरधारकों से मंजूरी लेने के लिए 17 जनवरी, 2024 को एक पोस्टल बैलेट नोटिस भी जारी किया।

ई-वोटिंग 28 फरवरी को शुरू हो चुकी थी और 28 मार्च को समाप्त होने वाली थी। हालांकि, इसमें कहा गया कि एशियन पेंट्स के बोर्ड ने पोस्टल बैलेट प्रक्रिया की उक्त सूचना को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का निर्णय लिया है।

इससे पहले एक प्रॉक्सी सलाहकार कंपनी इनगवर्न ने चिंता जताते हुए कहा था कि “शेयरधारक उनकी पुनर्नियुक्ति के खिलाफ मतदान करें।” इस बारे में श्रॉफ से ई-मेल के जरिये पूछा गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।

First Published - March 27, 2024 | 3:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट