facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paris Olympics 2024: आर्सेलरमित्तल ने पेरिस ओलंपिक के लिए कम कार्बन उत्सर्जन वाले स्टील प्रोडक्ट तैयार किए

Advertisement

Paris Olympics 2024 में इस महीने के अंत में 26 जुलाई को शुरू होंगे और 11 अगस्त तक चलेंगे।

Last Updated- July 14, 2024 | 4:19 PM IST
ArcelorMittal
Representative Image

आर्सेलरमित्तल पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए कम कार्बन उत्सर्जन वाले इस्पात को लेकर की गई साझेदारी के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित कर रही है। ओलंपिक खेल पेरिस में इस महीने के अंत में 26 जुलाई को शुरू होंगे और 11 अगस्त तक चलेंगे।

भारतीय उद्यमी लक्ष्मी मित्तल के स्वामित्व वाली इस्पात कंपनी ने इस सप्ताह बताया कि दुनियाभर में घूम रही ओलंपिक मशालों, फ्रांस की राजधानी के प्रतिष्ठित एफिल टावर पर लगाई गईं ओलंपिक रिंग्स और शहर के आर्क डी ट्रायम्फ के ऊपर पैरालिंपिक के प्रतीक एजिटोस को उसके संयंत्र में पुनर्चक्रित और नवीकरणीय रूप से तैयार किए गए ‘एक्सकार्ब’ से बनाया गया है।

पेरिस ओलंपिक 2024 में पहली बार मशालों का दोबारा इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आई है। इस पहल की वजह से आमतौर पर 12,000 मशालों की तुलना में इस बार केवल 2,000 मशालों की जरूरत पड़ी।

आर्सेलरमित्तल के ब्रांड प्रमुख इयान लाउडेन ने पेरिस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें लगता है कि यह आयोजन खेल के बारे में हैं, लेकिन ये खेल से बढ़कर है।’’ उन्होंने कहा कि यह पहल दुनिया को समानता, शांति और साझा विश्वास के मंच पर एक साथ लाने के लिए है। पेरिस ओलंपिक 2024 में पहली बार पुरुष और महिला एथलीटों की संख्या बराबर है। उन्होंने कहा, ‘‘एक अग्रणी वैश्विक औद्योगिक कंपनी के रूप में हमें लगता है कि इस आयोजन का समर्थन करना चाहिए।’’ कंपनी ने इससे पहले लंदन 2012 ओलंपिक खेलों के साथ भी करार किया था।

Advertisement
First Published - July 14, 2024 | 4:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement