facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India की लंदन-मुंबई उड़ान के शौचालय में यात्री ने किया धूम्रपान, पुलिस के हवाले किया गया

Advertisement
Last Updated- March 12, 2023 | 4:36 PM IST
Air India

लंदन से मुंबई आ रही एअर इंडिया की उड़ान में सवार एक यात्री को कथित तौर पर शौचालय में धूम्रपान करने और अशिष्ट व्यवहार करने के आरोप में सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। एयरलाइन ने रविवार को यह जानकारी दी।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि 10 मार्च को हुई इस घटना की सूचना नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को दे दी गई है। एअर इंडिया ने कहा, ‘‘10 मार्च को लंदन-मुंबई की हमारी उड़ान एआई130 का एक यात्री शौचालय में धूम्रपान करता पाया गया। इसके बाद बार-बार चेतावनी देने के बावजूद उसने अशिष्ट और आक्रामक व्यवहार किया।’’

विमान के मुंबई पहुंचने पर उसे सुरक्षा कर्मियों को सौंप दिया गया। एयरलाइन ने कहा, ‘‘नियामक को घटना के बारे में विधिवत सूचित कर दिया गया है।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘हम मामले को लेकर जारी जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।’’

उल्लेखनीय है कि टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया को इस साल जनवरी में दो बार विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए द्वारा अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रियों के अशिष्ट व्यवहार की दो अलग-अलग घटनाओं की सूचना नहीं देने के लिए दंडित किया गया था।

एयरलाइन ने रविवार को बयान में कहा, ‘‘एअर इंडिया यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा से समझौता करने वाले किसी भी व्यवहार के लिए बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति का पालन करती है।’’

Advertisement
First Published - March 12, 2023 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement