facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Patanjali Foods ने Patanjali Ayurved का गैर-खाद्य बिजनेस 1,100 करोड़ रुपये में खरीदा

Advertisement

Patanjali Foods: यह सौदा पांच चरणों में पूरा किया जाएगा। कंपनी ने पतंजलि आयुर्वेद के साथ एक लाइसेंसिंग समझौता भी किया है, जिसके तहत वह कारोबार का 3 प्रतिशत फीस देगी।

Last Updated- July 01, 2024 | 9:51 PM IST
Patanjali foods

भारत की FMCG कंपनी पतंजलि फूड्स ने सोमवार को कहा कि वह पतंजलि आयुर्वेद से पूरा गैर-खाद्य बिजनेस खरीदेगी। यह लिस्टेड कंपनी पतंजलि आयुर्वेद से इस बिजनेस को कुल 1,100 करोड़ रुपये में खरीदेगी। यह सौदा पांच चरणों में पूरा किया जाएगा। कंपनी ने पतंजलि आयुर्वेद के साथ एक लाइसेंसिंग समझौता भी किया है, जिसके तहत वह कारोबार का 3 प्रतिशत फीस देगी।

यह गैर-खाद्य बिजनेस वर्तमान में घर और पर्सनल केयर कैटेगरी के अंतर्गत चार प्रमुख क्षेत्रों को संभालता है और इससे कंपनी की प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार होगा। इनमें दांतों की केयर, त्वचा की केयर, होम केयर और बालों की केयर शामिल हैं। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “HPC बिजनेस के अधिग्रहण के लिए यह रणनीतिक पहल कंपनी के मौजूदा एफएमसीजी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को कई प्रमुख ब्रांडों की श्रृंखला के साथ मजबूत करेगी, जो राजस्व और EBITDA की वृद्धि में योगदान देंगे।”

कंपनी का कहना है कि इस अधिग्रहण से कई फायदे होंगे, जैसे ब्रांड की पहचान और मजबूती बढ़ेगी, नए उत्पाद विकसित करने में आसानी होगी, लागत कम होगी, इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑपरेशन में एफिसिएंसी आएगी और बाजार में हिस्सेदारी बढ़ेगी।

यह अधिग्रहण ऐसे समय में हुआ है जब कंपनी पर रेगुलेटर की नजर है। पतंजलि फूड्स ने इससे पहले भी पतंजलि आयुर्वेद से कई बिजनेस खरीदे हैं, जिनमें मई 2021 में 60.03 करोड़ रुपये में बिस्किट का कारोबार, जून 2021 में 3.50 करोड़ रुपये में नूडल्स और ब्रेकफास्ट सीरियल का कारोबार और मई 2022 में 690 करोड़ रुपये में फूड का कारोबार शामिल है।

Advertisement
First Published - July 1, 2024 | 8:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement