facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Patanjali Foods की अगले पांच साल में 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना : अस्थाना

Advertisement

कंपनी (पूर्व में रुचि सोया) का अगले पांच साल में 45,000-50,000 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य है।

Last Updated- June 18, 2023 | 12:09 PM IST
Patanjali foods

पतंजलि फूड्स लिमिटेड की अगले पांच साल में 1,500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजीव अस्थाना ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इसमें से ज्यादातर निवेश पाम तेल कारोबार पर किया जाएगा।

कंपनी अपनी उत्पाद पेशकश और वितरण पहुंच का विस्तार कर रही है। कंपनी (पूर्व में रुचि सोया) का अगले पांच साल में 45,000-50,000 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य है।

अस्थाना ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि अगले पांच साल में हम लगभग 1,200 करोड़ से 1,500 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय करेंगे। अधिकांश निवेश चौथे और पांचवें साल में होगा।’’

इस सवाल पर कि यह निवेश कहां किया जाएगा, अस्थाना ने कहा, ‘‘इसका बड़ा हिस्सा पाम तेल कारोबार पर होगा।’’ पाम तेल की खेती पर अस्थाना ने कहा, ‘‘हमारे पास लगभग 64,000 हेक्टेयर जमीन है। हमारे पास पहले से ही एक बड़ा कारोबार है। हमने खाद्य तेल-पाम तेल पर राष्ट्रीय मिशन के तहत पूर्वोत्तर के पांच राज्यों…असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा और नगालैंड में पांच लाख हेक्टेयर पर पाम की खेती और करने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में हम आंध्र प्रदेश में पहले से बड़े स्तर पर मौजूद हैं। अब हम तेलंगाना और कर्नाटक में बड़े स्तर पर जा रहे है। इसके अलावा हम अन्य राज्यों ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और गुजरात में भी पहुंच रहे हैं। हम एक काफी बड़ा अभियान चला रहे हैं।’’

कारोबार के लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘अभी यह 31,000 करोड़ रुपये से अधिक है और अगले पांच साल में इसके 45,000 करोड़ से 50,000 करोड़ रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।’’

कंपनी को भरोसा है कि कि ‘न्यूट्रास्यूटिकल्स’, हेल्थ बिस्कुट, न्यूट्रेला बाजरा-आधारित अनाज और ड्राई फ्रूट्स में प्रीमियम पेशकश के जरिये उसे अगले पांच साल के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। अस्थाना ने कहा कि कंपनी के न्यूट्रेला ब्रांड का दायरा बढ़ रहा है।

बिस्कुट कारोबार पर उन्होंने कहा कि कंपनी ने इसमें 1,200 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया है। ‘‘इस साल हमारा बिस्कुट कारोबार को 1,500 करोड़ रुपये से अधिक पर पहुंचाने का इरादा है।’’

Advertisement
First Published - June 18, 2023 | 12:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement