facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Patanjali Foods Q4 results: पतंजलि का कर के बाद शुद्ध लाभ 12.8% बढ़कर 264 करोड़ रुपये हुआ

Advertisement
Last Updated- May 30, 2023 | 11:42 PM IST
Patanjali foods

पतंजलि फूड्स ने मंगलवार को मार्च तिमाही में 264 करोड़ रुपये का टैक्स के बाद शुद्ध लाभ कमाया। कंपनी के बयान में कहा गया है कि यह एक साल पहले के 234 करोड़ रुपये से 12.8 प्रतिशत अधिक है। मार्च तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का कुल राजस्व 18.14 प्रतिशत बढ़कर 7,873 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 6,664 करोड़ रुपये था।

शहद और जूस सहित कई उत्पादों की बिक्री करने वाले इसके पैकेज्ड फूड बिजनेस से पतंजली के राजस्व में चार गुना वृद्धि हुई। वर्ष की शुरुआत से उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री में सुधार हुआ है क्योंकि ग्रामीण इलाकों में लोग अधिक खरीदारी कर रहे हैं, मुद्रास्फीति पहले के मुकाबले कम हुई है, लेकिन दूध जैसी कुछ आवश्यक वस्तुएं अभी भी महंगी हैं।

पतंजलि ने कहा कि वह बिजनेस में विस्तार करते हुए तेल के अपने ब्रांडों में निवेश करना जारी रखेगी। रिजल्ट से पहले शेयर करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का स्टॉक 14.4 फीसदी गिरा था।

अन्य उपभोक्ता वस्तुओं के ब्रांडों ने मिश्रित परिणाम की सूचना दी है: डाबर इंडिया और डव-साबुन निर्माता हिंदुस्तान यूनिलीवर ने बढ़े खर्च के कारण मुनाफा कम होने की सूचना दी है, जबकि कुकिंग ऑइल सेलर मैरिको और पेप्सी बॉटलर वरुण बेवरेजेज की अच्छी कमाई हुई है।

 

Advertisement
First Published - May 30, 2023 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement