facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब संदिग्ध लेनदेन की जांच के घेरे में पतंजलि, 2 महीने में मांगा जवाब

Advertisement

रामदेव की कंपनी के इन लेनदेन को असामान्य और संदिग्ध माना गया। हालांकि, जांच शुरुआती चरण में होने के कारण खास आंकड़े का खुलासा नहीं किया गया है।

Last Updated- May 30, 2025 | 10:13 PM IST
Patanjali

केंद्र सरकार ने कई वित्तीय लेनदेन के मामले में योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद से स्पष्टीकरण मांगा है। ब्लूमबर्ग की एक खबर के अनुसार केंद्रीय आर्थिक खुफिया एजेंसियों ने इन लेनदेन को संदिग्ध बताया है। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने इस बारे में कंपनी को नोटिस जारी किया है और वह संभावित तौर पर रकम की हेरफेर और कॉरपोरेट प्रशासन के उल्लंघन की जांच कर रहा है।

Also Read: अमेरिकी शुल्क बहाली और IT शेयरों में गिरावट के दबाव में सेंसेक्स 182 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला

रामदेव की कंपनी के इन लेनदेन को असामान्य और संदिग्ध माना गया। हालांकि, जांच शुरुआती चरण में होने के कारण खास आंकड़े का खुलासा नहीं किया गया है। मंत्रालय का जवाब देने के लिए पतंजलि को दो महीने का वक्त दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पतंजलि लगातार नियामकीय जांच का सामना कर रही है। हालिया जांच से पतंजलि आयुर्वेद और उसकी सहयोगियों की कानूनी और नियामकीय चुनौतियां और बढ़ गई हैं। पिछले साल कंपनी की एक इकाई को कर उल्लंघन और गलत रिफंड दावों पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

इसके अलावा पारंपरिक औषधियों की इस कंपनी को उत्पादों के भ्रामक विज्ञापनों को बढ़ावा देने के लिए भी काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। कंपनी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज का भी दावा करती है। सर्वोच्च न्यायालय ने औषधि और चमत्कारिक उपचार (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम, 1954 के उल्लंघनों का हवाला देते हुए कंपनी पर विभिन्न बीमारियों के इलाज के रूप में अपने उत्पादों को बढ़ावा देने पर रोक लगा दी थी।

Advertisement
First Published - May 30, 2025 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement