facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Patanjali के MD आचार्य बालकृष्ण ने भ्रामक विज्ञापनों के लिए माफी मांगी

Advertisement

अदालत ने शुरू में कहा था कि रामदेव और बालकृष्ण ने ड्रग्स ऐंड मैजिक रेमेडीज (ऑब्जेक्शनेबल एडवर्टाइजमेंट्स) ऐक्ट, 1954 की धारा 3 और 4 का उल्लंघन किया था।

Last Updated- March 21, 2024 | 10:00 PM IST
Patanjali Foods OFS

पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक (एमडी) आचार्य बालकृष्ण ने कथित तौर पर भ्रामक विज्ञापनों को लेकर गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय से माफी मांगी। बालकृष्ण की ओर से जारी हलफनामे में कहा गया है, ‘खेद है कि विज्ञापन (जिसमें केवल सामान्य कथन शामिल थे) में अनजाने में आपत्तिजनक वाक्य शामिल हो गए।’

सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक बाबा रामदेव और प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण से उनके और कंपनी के खिलाफ (भ्रामक विज्ञापन मामले में) अदालत के अवमानना नोटिस का जवाब नहीं देने की वजह से 2 अप्रैल को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने को कहा। न्यायालय ने 27 फरवरी को पतंजलि आयुर्वेद और बालकृष्ण को पिछले ऑर्डरों की अनदेखी करने के लिए अवमानना नोटिस जारी किया था।

उन्होंने बीमारियों को ठीक करने के लिए अपने उत्पादों की क्षमता के बारे में झूठे और भ्रामक दावों का प्रचार जारी रखा था। कंपनी और बालकृष्ण, दोनों से तीन सप्ताह में जवाब देने को कहा गया था। बालकृष्ण ने गुरुवार को अदालत को बताया ‘वह इसका ध्यान रखेंगे कि ऐसे विज्ञापन भविष्य में जारी नहीं किए जाएं।’

उन्होंने कहा कि उनका इरादा केवल इस देश के नागरिकों को एक ऐसी आयुर्वेदिक कंपनी के उत्पादों का उपयोग कर स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना था, जिसमें आयुर्वेदिक अनुसंधान द्वारा पूरक और सदियों पुराने साहित्य और सामग्रियों के उपयोग के माध्यम से जीवनशैली संबंधी बीमारियों के उपचार के उत्पाद भी शामिल हैं।

अदालत ने शुरू में कहा था कि रामदेव और बालकृष्ण ने ड्रग्स ऐंड मैजिक रेमेडीज (ऑब्जेक्शनेबल एडवर्टाइजमेंट्स) ऐक्ट, 1954 की धारा 3 और 4 का उल्लंघन किया था। न्यायालय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा दायर कराई गई याचिका की सुनवाई कर रहा था जिसमें आरोप लगाया गया कि योग गुरू और उनकी कंपनी ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान और आधुनिक दवाओं के खिलाफ ‘अभियान’ शुरू कर दिया था।

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement