facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm बर्खास्त कर्मचारी से ‘ज्वाइनिंग बोनस’ की वसूली न करने पर सहमतः सूत्र

Advertisement

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पेटीएम ने इस कर्मचारी को नोटिस अवधि का भुगतान करने पर भी सहमति जताई है।

Last Updated- July 11, 2024 | 6:17 AM IST
Paytm
Representative Image

एक कर्मचारी की कथित बर्खास्तगी पर श्रम मंत्रालय से फटकार लगने के बाद पेटीएम प्रबंधन बुधवार को क्षेत्रीय श्रम आयुक्त के समक्ष पेश हुआ और कर्मचारी से ‘ज्वाइनिंग बोनस’ की वसूली न करने पर सहमत हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पेटीएम ने इस कर्मचारी को नोटिस अवधि का भुगतान करने पर भी सहमति जताई है।

हालांकि सूत्रों ने पेटीएम से जुड़े रहे इस कर्मचारी का नाम नहीं बताया। इस मुद्दे पर ऑनलाइन भुगतान मंच पेटीएम को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कर्मचारी ने क्षेत्रीय श्रम आयुक्त (केंद्रीय), बेंगलुरु की मौजूदगी में नौकरी से हटाए जाते समय पेटीएम की तरफ से की गई वित्तीय पेशकश को स्वीकार कर लिया है।

सूत्रों ने कहा कि बातचीत के बाद दोनों पक्षों की संतुष्टि के लिए शिकायत का निपटान कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, क्षेत्रीय श्रम आयुक्त (केंद्रीय), बेंगलुरु ने पेटीएम में कथित बर्खास्तगी के तौर-तरीकों को लेकर एक कर्मचारी की तरफ से शिकायत दायर किए जाने के बाद तेजी से कार्रवाई की और फौरन ही कंपनी को नोटिस जारी किया।

उन्होंने कहा, “पेटीएम प्रबंधन का प्रतिनिधि बुधवार को आयुक्त के सामने पेश हुआ और ‘ज्वाइनिंग बोनस’ की वसूली नहीं करने और कर्मचारी को नोटिस अवधि का भुगतान करने पर सहमत हुआ।”

हालांकि पेटीएम के कुछ अन्य कर्मचारियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। कुछ अन्य कर्मचारियों ने भी कथित तौर पर पेटीएम द्वारा जबरन बर्खास्तगी के तरीके पर अपना असंतोष व्यक्त किया था।

Advertisement
First Published - July 11, 2024 | 6:17 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement