facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm के मुखिया ने आरबीआई से बातचीत की

Advertisement

आरबीआई के प्रतिबंध के बाद Paytm शेयर में उछाल

Last Updated- February 06, 2024 | 9:57 PM IST
Paytm breaks ties with Payments Bank, takes steps to reduce dependency, Paytm breaks ties with Payments Bank, takes steps to reduce dependency

Paytm के मुख्य कार्याधिकारी विजय शेखर शर्मा ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ बातचीत की है। इस मामले से अवगत दो सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि Paytm यह स्पष्ट करना चाहती है कि क्य वह अपने वॉलेट व्यवसाय और इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम फास्टैग को स्थानांतरित कर सकती है या नहीं। कुछ दिन पहले ही आरबीआई ने फिनटेक दिग्गज के पेमेंट बैंक पर प्रतिबंध लगाया है।

बैंकिंग नियामक ने पिछले बुधवार को Paytm पेमेंट्स बैंक को अपने खातों और डिजिटल वॉलेट में 1 मार्च से नई जमाएं स्वीकार करने से प्रतिबंधित कर दिया। निगरानी संबंधित खामियों और नियमों के गैर-अनुपालन का हवाला देते हुए आरबीआई ने यह प्रतिबंध लगाया है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘मौजूदा समय में, सबसे बड़ी चिंता यह है कि क्या Paytm पेमेंट्स बैंक अपना वॉलेट और फास्टैग स्थानांतरित कर सकता है या नहीं। कंपनी को इस संबंध में अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। यदि इस पर स्थिति स्पष्ट होती है तो कंपनी हालात जल्द सामान्य बनाने में सक्षम होगी।’

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, Paytm पेमेंट्स से 30 करोड़ से ज्यादा वॉलेट और 3 करोड़ बैंक खाते जुड़े हुए हैं। कंपनी ने कहा है कि उसने अब तक 80 लाख फास्टैग जारी किए हैं। नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के आंकड़े से पता चलता है कि प्लेटफॉर्म पर दिसंबर 2023 में मात्रा के संदर्भ में 5.791 करोड़ फास्टैग ट्रांजेक्शन दर्ज हुए।

Paytm की पैतृक वन97 कम्युनिकेशंस का शेयर तीन दिन की गिरावट के बाद मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुआ। यह शेयर अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 3.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 452.8 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई पर Paytm के 2,775 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों का कारोबार हुआ।

पिछले तीन कारोबारी सत्रों में डिजिटल पेमेंट दिग्गज का शेयर 42.4 प्रतिशत टूट गया था और उसके बाजार पूंजीकरण को 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। वन97 कम्युनिकेशंस ने उन खबरों का खंडन किया कि जियो फाइनैंशियल सर्विसेज Paytm पेमेंट बैंक के वॉलेट व्यवसाय को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। सोमवार को एक्सचेंज को दी जानकारी में जियो फाइनैंशियल सर्विसेज ने भी इस तरह की खबरों का खंडन कर दिया।

Advertisement
First Published - February 6, 2024 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement