facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm ने बनाई नई लोन स्ट्रेटजी, बोकर्स ने घटाया टारगेट प्राइस

Advertisement

Paytm के शेयरों में गुरुवार को 20 फीसदी की गिरावट आई। बता दें कि यह लिस्टिंग के बाद से एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है।

Last Updated- December 07, 2023 | 1:27 PM IST
Paytm

भारत की फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) ने कारोबार को विस्तार देने के लिए एक नई लोन स्ट्रैटजी बनाई है। नए प्लान के तहत कंपनी कम रिस्क वाले हाई क्रेडिट-योग्य ग्राहकों के लिए लोन के डिस्ट्रिब्यूशन पर अधिक जोर देगी। वहीं दूसरी तरफ अधिक जोखिम वाले छोटे लोन का डिस्ट्रिब्यूशन कम करेगी।

कुल जमा बात यह है कि कंपनी का फोकस 3-7 लाख तक के लोन के डिस्ट्रीब्यूशन पर अधिक होगा। इसके अलावा कंपनी 50,000 रुपये से कम के लोन के डिस्ट्रिब्यूशन में कटौती करेगी। बता दें कि हाल ही में केंद्रीय बैंक RBI द्वारा अनसिक्योर्ड लोन पर सख्ती बरतने के बाद पेटीएम ने यह कदम उठाया है।

बोकर्स ने घटाया टारगेट प्राइस

कंपनी की नई लोन स्ट्रैटजी पर प्रतिक्रिया स्वरूप कई ब्रोकरेज ने पेटीएम पर टारगेट प्राइस (TP) कम कर दिया है और कमाई का अनुमान में भी कटौती की है।

गोल्डमैन सैक्स ने स्टॉक को डाउनग्रेड करके न्यूट्रल कर दिया और टारगेट प्राइस को पहले के 1,250 रुपये से घटाकर 840 रुपये कर दिया। ब्रोकरेज को अब उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 की पहले की उम्मीदों के मुकाबले वित्त वर्ष 26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट पॉजिटिव हो जाएगा।

इसने FY24E-26 के राजस्व को भी कम कर दिया है और EBITDA अनुमानों को क्रमशः 10 प्रतिशत और 40 प्रतिशत तक समायोजित कर दिया है।

Also read: Paytm का शेयर 20% लुढ़का, इस वजह से आई इतनी बड़ी गिरावट

जेफरीज ने कहा कि अगले 3-4 महीनों में BNPL (Buy now pay later) के माध्यम से दिए गए लोन का वॉल्यूम आधा हो जाएगा। जेफरीज के मुताबिक, ”सख्ती की मात्रा उम्मीदों से आगे है।” इसने टारगेट प्राइस को 1,300 रुपये से घटाकर 1,050 रुपये कर दिया है। इसने FY24-26 के राजस्व अनुमानों को 3-10 प्रतिशत कम कर दिया है, जिसके परिणामस्वरूप समायोजित EBITDA में 12-15 प्रतिशत की कटौती हुई है।

बर्नस्टीन ने भी टारगेट प्राइस को 1,100 रुपये से घटाकर 950 रुपये कर दिया है।

Paytm का शेयर 20% लुढ़का

वन 97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम) के शेयरों में गुरुवार को 20 फीसदी की गिरावट आई। बता दें कि यह लिस्टिंग के बाद से एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। शुरुआती कारोबार में BSE पर कंपनी के शेयर 650.65 रुपये के लोअर सर्किट पर पहुंच गया। पोस्टपेड लोन बांटने में कटौती करने से कमाई पर असर पड़ने की आशंका के कारण पेटीएम के शेयरों में यह गिरावट देखी जा रही है।

Advertisement
First Published - December 7, 2023 | 1:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement