facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Paytm: आईपीओ का धन बायबैक में नहीं

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:38 AM IST
Paytm

भारत की डिजिटल भुगतान सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी पेटीएम की परिचालक वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड अपनी प्रस्तावित शेयर पुनर्खरीद (बायबैक) पेशकश के लिए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से मिली राशि का इस्तेमाल नहीं कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि नियमों के तहत कंपनी शेयर वापस खरीदने के लिए आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी और इसके लिए उसे अपनी नकदी का इस्तेमाल करना होगा।

पेटीएम के ताजा वित्तीय परिणामों के अनुसार, उसके पास 9,182 करोड़ रुपये की नकदी है। शेयर वापस खरीदने के प्रस्ताव पर कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 13 दिसंबर को होने वाली है। गुरुवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा, प्रबंधन का मानना है कि कंपनी की मौजूदा तरलता / वित्तीय स्थिति को देखते हुए पुनर्खरीद से हमारे शेयरधारकों को फायदा होगा। पिछले साल के अंत में कंपनी के शेयर सूचीबद्ध हुए थे। इस साल यानी 2022 में व्यापक स्तर पर बिकवाली तथा कंपनी के मुनाफे को सवाल खड़े होने के बाद पेटीएम के शेयर 60 फीसदी टूटे हैं।

सूत्रों ने कहा कि नियम किसी भी कंपनी को शेयर वापस खरीदने के लिए आईपीओ की आय का उपयोग करने से रोकते हैं। पेटीएम ने पिछले साल नवंबर में आईपीओ के जरिये 18,300 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी ने पिछले महीने कहा था कि अगले 12-18 माह में यह मुक्त नकदी प्रवाह सकारात्मक हो जाएगा।

सूत्रों ने संकेत दिया कि कंपनी नकदी प्रवाह सृजन के करीब है। इसका उपयोग कारोबार विस्तार के लिए किया जाएगा। पुनर्खरीद के लिए कंपनी आईपीओ की राशि का इस्तेमाल कर रही है, इस चर्चा के बीच सूत्रों ने कहा कि नियम किसी भी कंपनी को ऐसा करने से रोकते हैं। आईपीओ से प्राप्त आय का उपयोग केवल उस विशिष्ट उद्देश्य के लिए किया जा सकता है जिसके लिए निर्गम लाया गया था। इसकी निगरानी की जाती है।

Advertisement
First Published - December 12, 2022 | 9:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement