facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यात्रा प्रौद्योगिकी फर्म एमाड्यूस के साथ Paytm ने की साझेदारी

Advertisement

पेटीएम और एमाड्यूस की साझेदारी से भारतीय यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा

Last Updated- November 15, 2023 | 11:02 PM IST
Paytm

फिनटेक क्षेत्र की दिग्गज पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने आज यात्रा प्रौद्योगिकी कंपनी एमाड्यूस के साथ साझेदारी की घोषणा की।

एमाड्यूस के यात्रा प्लेटफॉर्म को एकीकृत करने और अगले तीन वर्षों के लिए खोज, बुकिंग तथा भुगतान सहित उपयोगकर्ता के यात्रा अनुभव को बेहतरीन करने के लिए यह साझेदारी की जा रही है।

कंपनी ने कहा कि एमाड्यूस की आधुनिक स्वचालन और नई वितरण क्षमता पेटीएम को सटीक परिणाम देने में सक्षम करेगी। कंपनी ने कहा कि पेटीएम अपने उपयोगकर्ताओं को एमाड्यूस द्वारा संचालित विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करने के लिए हाइपर-पर्सनलाइज्ड पेशकश और गतिशील मूल्य निर्धारण प्रदान करेगी।

पेटीएम के प्लेटफॉर्म पर उपयोगकर्ताओं के पास एमाड्यूस के एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) के साथ कई वैश्विक उड़ान विकल्पों तक पहुंच होगी। इस एपीआई से उपयोगकर्ताओं को पेटीएम ऐप पर उड़ान सौदे खोजने और उन्हें वैश्विक गंतव्यों के लिए बुक करने की अनुमति मिलेगी।

यह उपयोगकर्ताओं को वैश्विक वितरण प्रणाली (जीडीएस), कम लागत वाली विमान सेवा (एलसीसी), होटल आदि जैसी यात्रा सेवाओं तक पहुंच प्रदान करेगा। एमाड्यूस की व्यवस्था से पेटीएम को भारत की राष्ट्रीय विमानन कंपनियों के साथ साझेदारी में एकीकृत पीएनआर समाधान प्रदान करने में मदद मिलेगी।

पेटीएम ट्रैवल के मुख्य कारोबार अधिकारी विकास जालान ने कहा कि पेटीएम और एमाड्यूस के बीच यह तालमेल ग्राहक अनुभव को और उन्नत करने के हमारे दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। यह अत्याधुनिक तकनीक का लाभ उठाकर दक्षता और व्यापक स्तर पर उपयोगकर्ताओं के लिए यात्रा संचालन को स्वचालित करेगा।

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement