facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm Q1 Results: आरबीआई की कार्रवाई से कंपनी की कमाई पर चोट, जून तिमाही में ₹840 करोड़ का हुआ घाटा

Advertisement

पेटीएम (Paytm) की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, इससे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही में कंपनी को 358.4 करोड़ रुपये का कुल घाटा हुआ था।

Last Updated- July 19, 2024 | 12:31 PM IST
paytm

Paytm Q1 Results: पेटीएम (Paytm) के ब्रांड नाम से अपना कारोबार चलाने वाली फिन टेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के घाटे में दोगुना से ज्यादा इजाफा हुआ है।

कंपनी ने शुक्रवार को अपने फाइनेंशियल रिजल्ट का ऐलान करते बताया कि जून तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड घाटा बढ़कर 839 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पेटीएम की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, इससे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही में कंपनी को 358.4 करोड़ रुपये का कुल घाटा हुआ था।

इसके अलावा पेटीएम का कंसॉलिडेटिड रेवेन्यू (Paytm revenue) 30 जून को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 33.48 प्रतिशत घटकर 1,639.1 करोड़ रुपये पर आ गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 2,464.2 करोड़ रुपये था।

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से पेटीएम पर की गई कार्रवाई का कंपनी के नतीजों में असर देखने को मिला है। आरबीआई ने इस साल फरवरी में पेटीएम को अपनी बैंकिंग यूनिट बंद करने का निर्देश दिया था।

इस साल की शुरुआत में आरबीआई ने लगातार अनुपालन नियमों में खामियों के कारण पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर रोक लगा दी थी। केंद्रित बैंक की इस कार्रवाई के बाद पेटीएम का शेयर बुरी तरह लुढ़क गया था।

Advertisement
First Published - July 19, 2024 | 11:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement