facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm Q2 results: Paytm का घाटा कम होकर 292 करोड़ रुपये पर, रेवेन्यू में 32% का उछाल

Advertisement

Paytm के सीईओ विजय शेखर शर्मा (Paytm CEO) ने कहा, "हमने अपने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। आपके लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद।"

Last Updated- October 20, 2023 | 7:10 PM IST
Paytm

Paytm Q2 results: फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कुल घाटा कम होकर 292 करोड़ रुपये रह गया। ग्रॉस मर्चेंडाइज वेल्यू (GMV), मर्चेंट सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू और कर्ज के वितरण में वृद्धि से कंपनी को अपने घाटा कम करने में मदद मिली है।

पेटीएम (Paytm Total Loss) का कुल घाटा एक साल पहले यानी वित्त वर्ष 2022-23 की सितंबर तिमाही में 571.5 करोड़ रुपये था।

बता दें कि पेटीएम देश की पहली स्टार्टअप (Start-up) कंपनी है जिसने अपना आईपीओ पेश किया था। पेटीएम अपनी पेरेंट कंपनी वन 07 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications Ltd) के नाम से अपना कारोबार चलाती है।

Paytm का रेवेन्यू 32 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,519 करोड़ रुपये पर

पेटीएम ने बताया कि 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका रेवेन्यू 32 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,519 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 1,914 करोड़ रुपये था।

इस बीच पेटीएम का शेयर (Paytm Share) शुक्रवार के कारोबार में बीएसई पर 1.2 प्रतिशत चढ़कर 980.05 रुपये पर बंद हुआ।

हर तिमाही के साथ हम हो रहे मजबूत: Paytm CEO

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पेटीएम ने कहा, “हर तिमाही के साथ हम मजबूत हो रहे हैं। FY24 की दूसरी तिमाही में हमारा रेवेन्यू सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 2,519 करोड़ हो गया और ESOP से पहले EBITDA इस तिमाही में लगभग दोगुना होकर 153 करोड़ रुपये हो गया।

इन नतीजों पर कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा (Paytm CEO) ने कहा, “हमने अपने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। आपके लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद।”

पेटीएम (Paytm) अपने कारोबारियों को मौखिक रूप से ऑनलाइन भुगतान की पुष्टि करने वाला डिवाइस भी किराए पर देती है। कंपनी ने कहा कि उसके मुख्य भुगतान व्यवसाय में रेवेन्यू 28 प्रतिशत बढ़ गया।

वहीं, फाइनेंशियल सर्विस का रेवेन्यू 64 प्रतिशत बढ़ गया। इसमें इसका ऋण व्यवसाय भी शामिल है। साथ ही वितरित ऋण का मूल्य दोगुने से भी ज्यादा होकर 16,211 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement
First Published - October 20, 2023 | 7:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement