facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm Q2FY25 results: फिनटेक कंपनी ने कमाया 928.3 करोड़ रुपये का बंपर मुनाफा, मगर रेवेन्यू 34 प्रतिशत घटा

Advertisement

Paytm Q2FY25 results: कंपनी का मानना ​​है कि भुगतान तथा वित्तीय सेवाओं के वितरण पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने से लाभदायक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।

Last Updated- October 22, 2024 | 1:09 PM IST
Paytm

Paytm Q2FY25 results: पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 928.3 करोड़ रुपये रहा। कंपनी को वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 290.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

पेटीएम ने अपने वित्तीय प्रदर्शन की जानकारी देते हुए कहा, पेटीएम की समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय सालाना आधार पर 34.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,659.5 करोड़ रुपये रह गई। दूसरी तिमाही में पेटीएम को 928.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ (मूल कंपनी के मालिकों को देय लाभ) हुआ। इसमें मनोरंजन टिकटिंग व्यवसाय की बिक्री से हुआ 1,345 करोड़ रुपये का लाभ शामिल है।

बयान में कहा गया, ‘‘कंपनी का मानना ​​है कि भुगतान तथा वित्तीय सेवाओं के वितरण पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने से लाभदायक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। यह बात भुगतान कारोबार के लिए 981 करोड़ रुपये के राजस्व में परिलक्षित होती है। इसमें तिमाही के आधार पर नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वित्तीय सेवाओं से राजस्व 376 करोड़ रुपये रहा जो तिमाही आधार पर 34 प्रतिशत बढ़ा है।’’

Also read: Hyundai Motor India की शेयर बाजार में खराब शुरुआत, 3% टूटा शेयर; खरीदें, बेचें या होल्ड करें? बता रहे हैं एक्सपर्ट्स…

कर्मचारी लागत में कमी, विपणन व्यय और वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में कुछ एकमुश्त व्यय की अनुपस्थिति से कंपनी की अप्रत्यक्ष लागत क्रमिक रूप से 17 प्रतिशत घटकर 1,080 करोड़ रुपये हो गई।

Advertisement
First Published - October 22, 2024 | 1:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement