facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm Shares News: फिर बदली पेटीएम की सर्किट लिमिट, इंट्रा-डे में लिमिट घटकर हुई 5 फीसदी

Advertisement

RBI की कार्रवाई के बाद लगातार दो कारोबारी दिनों में इसके शेयर 20 फीसदी के लोअर सर्किट पर आकर बंद हुए थे।अब इस लिमिट को घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है।

Last Updated- February 15, 2024 | 9:30 AM IST
Paytm Share news Today- पेटीएम शेयर lower circuit

Paytm Shares News Updates: पेटीएम की परेशानियां खत्म होती नहीं दिख रही हैं। नियामकीय परेशानियों का सामना कर रही पेटीएम को ईडी के नोटिस के बाद एक और झटका लगा है। पेटीएम के शेयरों के लिए सर्किट लिमिट और घटा दी गई है। RBI की कार्रवाई के बाद लगातार दो कारोबारी दिनों में इसके शेयर 20 फीसदी के लोअर सर्किट पर आकर बंद हुए थे। इसके बाद इस लिमिट को घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया और अब इस लिमिट को घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। पहले से ही कंपनी और इसकी सब्सिडियरीज और एसोसिएट पेटीएम पेमेंट्स बैंक को ED जैसी अथॉरिटीज से नोटिस मिला है।

सर्किट लिमिट घटाने से क्या होगा असर

Paytm Shares की सर्किट लिमिट घटाने का मतलब ये है कि अब इसके शेयर एक दिन में अधिकतम 5 फीसदी ही चढ़-उतर सकते हैं। जैसे कि पेटीएम के शेयर बीएसई पर बुधवार 14 फरवरी को 10 फीसदी 342.35 टूटकर 342.35 रुपये पर बंद हुए थे। अब आज अगर इसमें बिकवाली का दबाव रहता है तो यह अधिकतम 10 फीसदी की बजाय 5 फीसदी फिसलकर 325.25 रुपये तक ही आ सकता है। वहीं अगर इसमें खरीदारी का रुझान लौटता है तो यह अधिकतम 5 फीसदी उछलकर 359.45 रुपये पर पहुंच सकता है।

ये पढ़ें- Paytm Payments Bank मामले में ED ने शुरू की FEMA उल्लंघन की जांच

ED से क्यों मिला है Paytm को नोटिस

Paytm ब्रांड और उसकी बैंकिंग इकाई Paytm पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के अंतर्गत वित्तीय सेवाएं प्रदान करने वाली वन97 कम्युनिकेशंस को संबंधित इकाइयों के ग्राहकों के बारे में जानकारी देने के लिए प्रवर्तन निदेशालय और अन्य जांच एजेंसियों से नोटिस मिले हैं।

Paytm ने कहा कि कंपनी और उसकी सहयोगी इकाई Paytm पेमेंट्स बैंक अधिकारियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार जानकारी, दस्तावेज उपलब्ध करा रही है। Paytm ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी सहयोगी इकाई Paytm पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पैसा बाहर भेजने का काम नहीं करती है।

ये पढ़ें- Paytm को ED और अन्य जांच एजेंसियों से नोटिस, शेयरों में भारी गिरावट

वित्तीय मंच ने कहा, “वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल), उसकी अनुषंगी कंपनियों और सहयोगी पीपीबीएल को समय-समय पर ग्राहकों के संबंध में ED सहित अन्य विभागों से सूचना, दस्तावेज और स्पष्टीकरण के लिए नोटिस और मांगें प्राप्त होती रही हैं…इस बारे में सभी जरूरी जानकारी अधिकारियों को दी जा रही है।’’

 

 

Advertisement
First Published - February 15, 2024 | 9:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement