facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm 1 करोड़ विक्रेताओं को ONDC से जोड़ेगी

Advertisement

भारत में अब 5 करोड़ ई-कॉमर्स उपयोगकर्ताओं में से करीब 20 प्रतिशत ONDC पर लेनदेन करते हैं।

Last Updated- December 04, 2023 | 10:11 PM IST
Q4FY24: Paytm left OTA industry far behind in terms of flight booking, second in train tickets also; What is the condition of shares? Q4FY24: फ्लाइट बुकिंग के मामले में Paytm ने OTA इंडस्ट्री को छोड़ा बहुत पीछे, ट्रेन टिकट में भी दूसरे नंबर पर; शेयरों का क्या है हाल

भुगतान सेवा प्रदाता पेटीएम वर्ष 2025 के अंत तक अपने 1 करोड़ व्यवसायियों को ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) पर शामिल करेगी। कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी विजय शेखर शर्मा ने सोमवार को ओएनडीसी की पहल ‘बिल्ड फॉर भारत’ के शुभारंभ के अवसर पर यह जानकारी दी।

करीब 1.18 करोड़ उपयोगकर्ता पेटीएम के जरिये ओएनडीसी पर पहले ही खरीदारी कर चुके हैं। शर्मा ने कहा कि नए व्यावसायियों से इस नेटवर्क पर मांग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘यदि हम ओएनडीसी प्लेटफॉर्म पर बड़ी तादाद में व्यवसायी लाते हैं तो मांग स्वत: बढ़ जाएगी।’

शर्मा ने दावा किया कि ओएनडीसी ई-कॉमर्स क्षेत्र में एक प्रमुख कंपनी बन गई है और भारत में अब 5 करोड़ ई-कॉमर्स उपयोगकर्ताओं में से करीब 20 प्रतिशत इस प्लेटफॉर्म पर लेनदेन करते हैं। पेटीएम पिछले साल सितंबर में ओएनडीसी से जुड़ना वाला पहला खरीदारी ऐप था।

शर्मा ने कहा कि ओएनडीसी में पेटीएम के मजबूत समेकन लाभदायक होगा। ओएनडीसी उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा स्थापित गैर-लाभकारी प्लेटफॉर्म है और यह ऑनलाइन खरीदारी के लिए विकल्प है। यह नेटवर्क कोई ऐप नहीं बल्कि डिजिटल कॉमर्स में बदलाव लाने के लिए प्रमुख प्लेटफॉर्म है।

Advertisement
First Published - December 4, 2023 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement