facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पेटीएम लेगी ब्राजील की स्टार्टअप कंपनी में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी

Advertisement

पेटीएम ने कहा कि इस हिस्सेदारी के बाद कंपनी ब्राजील के बाजार में व्यापारियों के कारोबारी परिदृश्य को समझ सकेगी।

Last Updated- February 03, 2025 | 11:05 PM IST
Paytm

फिनटेक कंपनी पेटीएम के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पेटीएम क्लाउड टेक्नोलॉजीज ब्राजील की एम्बेडेड फाइनैंस कंपनी सेवन टेक्नोलॉजी में 10 लाख डॉलर में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। पेटीएम ने कहा कि इस हिस्सेदारी के बाद कंपनी ब्राजील के बाजार में व्यापारियों के कारोबारी परिदृश्य को समझ सकेगी।

डेलावेयर में बनी यह कंपनी डिन्नी की मूल कंपनी है जो ब्राजील में सूक्ष्म, लघु और मझोले आकार वाले उद्यमों (एमएसएमई) को वित्तीय सेवा समाधान प्रदान करने के लिए डिजिटल और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को सक्षम बनाती है। यह सौदा पूरा होने के बाद सेवन टेक्नोलॉजी और डिन्नी दोनों ही वन97 कम्युनिकेशंस (ओसीएल) से संबंद्ध कंपनियां बन जाएंगी। वन97 कम्युनिकेशंस पेटीएम ब्रांड का संचालन करती है।

पेटीएम ने कहा, ‘हमारा मानना ​​है कि भारत में हमारे प्रौद्योगिकी आधारित व्यापारी भुगतान और वित्तीय सेवा वितरण के कारोबारी प्रारूप में इसी तरह के अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार की संभावना है।’

विदेशी बाजार को लक्ष्य बनाने के उद्देश्य से विदेशी कंपनी में इस नवीनतम निवेश से कुछ सप्ताह पहले पेटीएम ने 25 करोड़ डॉलर में जापानी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेची थी।  

Advertisement
First Published - February 3, 2025 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement