facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Paytm का GMV जून तिमाही में 37 फीसदी बढ़कर 4.05 लाख करोड़ रुपये हुआ

Advertisement

GMV से आशय पेटीएम के मंच के जरिये दुकानदारों को अदा किए जाने वाले कुल भुगतान से है।

Last Updated- July 05, 2023 | 11:18 AM IST
Paytm Share news Today- पेटीएम शेयर lower circuit

पेटीएम (Paytm) ब्रांड के तहत सेवाएं देने वाली वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के सकल व्यापारिक मूल्य (GMV) में अप्रैल-जून की तिमाही में 37 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह 4.05 लाख करोड़ रहा है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

GMV से आशय पेटीएम के मंच के जरिये दुकानदारों को अदा किए जाने वाले कुल भुगतान से है। इससे पिछले साल की जून तिमाही में पेटीएम का GMV 2.96 लाख करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा, ‘जून तिमाही में GMV 4.05 लाख करोड़ रुपये (49.3 अरब डॉलर) रहा, जो सालाना आधार पर 37 फीसदी की वृद्धि है।’

तिमाही के दौरान पेटीएम का ऋण वितरण ढाई गुना होकर 14,845 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 5,554 करोड़ रुपये था। इस दौरान पेटीएम द्वारा दिए गए ऋणों की संख्या 51 फीसदी बढ़कर 85 लाख से 1.28 करोड़ हो गई।

Advertisement
First Published - July 5, 2023 | 11:18 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement