facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

चालू तिमाही में सुधरेंगे Paytm के हालात: ब्रोकरेज अनुमान

Advertisement

ब्रोकरेज रिपोर्ट: वित्तीय सेवाओं के योगदान और GMV में सुधार से वन97 कम्युनिकेशंस को मिलेगा फायदा

Last Updated- January 03, 2025 | 9:53 PM IST
Paytm

दो ब्रोकरेज फर्मों द्वारा जताए गए अनुमान में कहा गया है कि पेटीएम ब्रांड का परिचालन करने वाली वन97 कम्युनिकेशंस वित्त वर्ष 2025 की चालू यानी चौथी तिमाही में ईसॉप (कर्मचारी शेयर स्वामित्व योजना) खर्च से पहले एबिटा स्तर पर भरपाई की स्थिति में पहुंच जाएगी। ब्रोकरेज फर्म मिरै ऐसेट कैपिटल मार्केट्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उसे वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में शुद्ध मुनाफा स्तर पर कंपनी के भरपाई की स्थिति में पहुंचने का अनुमान है।

कंपनी का शेयर शुक्रवार को बीएसई पर महज 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 982.30 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी को राजस्व में वित्तीय सेवाओं के सुधरते योगदान से मदद मिलने की संभावना है। वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में नोएडा की इस कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ 928.3 करोड़ रुपये रहा और उसे अपने मूवी टिकटिंग एवं इवेंट व्यवसाय जोमैटो के हाथों बेच दिए जाने से बड़ी मदद मिली।

पेटीएम ने वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में 549.6 करोड़ रुपये का समेकित नुकसान दर्ज किया था, जो वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में 168.4 करोड़ रुपये था। आरबीआई द्वारा कंपनी की सहायक इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर पाबंदी लगाए जाने के बाद उसका नुकसान बढ़ गया था।

आरबीआई की कार्रवाई के बाद की तिमाहियों में, कंपनी ने अपने भुगतान और वित्तीय सेवाओं जैसे वॉलेट और बाई नाउ, पे लैटर (बीएनपीएल) ऋणों को रोक दिया था। मिरै ऐसेट कैपिटल मार्केट‌्स ने कहा है कि हालांकि कंपनी में सकल व्यावसायिक वैल्यू (जीएमवी) में भविष्य में ऐसे उत्पादों की पुन: शुरुआत के साथ सुधार आने की संभावना है।

Advertisement
First Published - January 3, 2025 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement