facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खत्म नहीं हो रही Paytm Payments Bank की मुश्किलें! RBI के एक्शन के बाद अब ED ने शुरू की जांच

Advertisement

पिछले एक महीने में पेटीएम का शेयर 51.45 प्रतिशत गिर चुका है। वहीं, बीते पांच दिनों में कंपनी के शेयरों में 26.42 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Last Updated- February 15, 2024 | 1:05 PM IST
Paytm Payments Bank

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक्शन के बाद भारत की फाइनेंशियल रेगुलेटरी बॉडी ईडी (ED) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। सीएनबीसी ने अपनी मीडिया रिपोर्ट में यह कहा है।

बता दें कि ED की तरफ से यह कदम रिजर्व बैंक द्वारा ‘गैर-अनुपालन’ का लेकर पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई के बाद उठाया गया है। आरबीआई (RBI) ने पेटीएम की कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक को जमा, क्रेडिट प्रॉडक्सट्स और इसके लोकप्रिय डिजिटल वॉलेट समेत अपने ज्यादातर कारोबार 29 फरवरी तक बंद करने का आदेश दिया है।

आवश्यकताओं का कर्तव्यपूर्वक पालन किया है: Paytm

पेटीएम ने सीएनबीसी से कहा, “हमने हमेशा आवश्यकताओं का कर्तव्यपूर्वक पालन किया है।” रिपोर्ट में जांच पर कोई और विवरण नहीं है। पेटीएम या ईडी की तरफ से इस मामले में फिलहाल कुछ नहीं कहा गया। है

रॉयटर्स ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) इस बात की जांच कर रहा है कि क्या पेटीएम और उसके बैंकिंग सहयोगी विदेशी फोरेक्स एक्सचेंज नियमों के उल्लंघन में शामिल थे या नहीं। हालांकि, ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफार्म ने इन आरोपों से इनकार किया है।

आरबीआई के एक्शन के बाद पेटीएम का मार्केट वैल्यू 55% घटा

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय बैंक की कार्रवाई के बाद से पेटीएम ने अपने मार्केट वैल्यू (Paytm Market Value) का लगभग 55 प्रतिशत खो दिया है। बुधवार को कंपनी के शेयर करीब 10 प्रतिशत लुढ़क गए।

पिछले एक महीने में पेटीएम का शेयर 51.45 प्रतिशत गिर चुका है। वहीं, बीते पांच दिनों में कंपनी के शेयरों में 26.42 प्रतिशत की गिरावट आई है।

पेटीएम के शेयर में गिरावट की वजह ?

बता दें कि आरबीआई के एक्शन के बाद से पेटीएम के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है। रिजर्व बैंक ने हाल ही में पेटीएम पेमेंट बैंक पर रोक लगा दी थी जिसके बाद पेटीएम के शेयर में लगातार गिरावट बनी हुई है।

इतना ही नहीं, ED द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक की जांच शुरू करने की वजह से भी पेटीएम के शेयरों में तगड़ी बिकवाली देखने को मिल रही है। मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईडी की ओर से पेटीएम पेमेंट बैंक की जांच शुरू कर दी है। ईडी मनी लॉड्रिंग और फॉरेन एक्सचेंज से जुड़े लेनदेन की जांच कर रहा है। मौजूदा समय में पेटीएम पेमेंट बैंक ईडी और आरबीआई जांच के दायरे में है।

Advertisement
First Published - February 14, 2024 | 3:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement