facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PC Jeweller Q1 Results: पीसी ज्वेलर ने पहली तिमाही में कमाया 156.06 करोड़ रुपये का मुनाफा

Advertisement

PC Jeweller Q1 Results: कंपनी को वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 171.62 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

Last Updated- August 14, 2024 | 3:12 PM IST
पीसी ज्वेलर ने पहली तिमाही में कमाया 156.06 करोड़ रुपये का मुनाफा PC Jeweler Q1 Results: PC Jeweler earned profit of Rs 156.06 crore in the first quarter

PC Jeweller Q1 Results: आभूषण खुदरा विक्रेता पीसी ज्वेलर लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 156.06 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी को वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 171.62 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

पीसी ज्वेलर ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, अप्रैल-जून तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 401.15 करोड़ रुपये हो गई। यह पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 67.68 करोड़ रुपये थी।

पीसी ज्वेलर ने बयान में कहा, वह मौजूदा कानूनी मुद्दों के शीघ्र निपटारे को लेकर ‘‘आश्वस्त’’ है। इससे प्रबंधन को व्यवसाय को बहाल करने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी, जो पिछले तीन वर्षों में ‘‘बुरी तरह प्रभावित’’ हुआ है।

Also read: Byju’s के खिलाफ होगी दिवाला कार्यवाही, NCLAT के आदेश पर SC ने लगाई रोक

कंपनी ने इस तिमाही में दिल्ली में अपना एक स्टोर और मेरठ तथा सहारनपुर में अपनी दो फ्रेंचाइजी स्टोर बंद किए। अदालती कार्यवाही के कारण दिल्ली में दो स्टोर अस्थायी रूप से बंद हैं। पीसी ज्वेलर के 30 जून तक भारत में 53 कंपनी के स्वामित्व वाले स्टोर और चार फ्रेंचाइजी आउटलेट थे।

Advertisement
First Published - August 14, 2024 | 3:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement