facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PC Jeweller वॉरंट से 2,705 करोड़ रुपये जुटाएगी, प्रवर्तक करेंगे 850 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement

PC Jeweller ने बताया कि उसके बोर्ड ने तरजीही आधार पर पूरी तरह से परिवर्तनीय वॉरंट के जरिये 2,705.14 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Last Updated- July 14, 2024 | 4:05 PM IST
पीसी ज्वेलर ने पहली तिमाही में कमाया 156.06 करोड़ रुपये का मुनाफा PC Jeweler Q1 Results: PC Jeweler earned profit of Rs 156.06 crore in the first quarter
Representative Image

पीसी ज्वेलर लिमिटेड ने प्रवर्तकों और निवेशकों को तरजीही आधार पर वॉरंट जारी करके 2,705 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बनाई है।

कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को बताया कि जुटाई गई राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से बैंक कर्ज को चुकाने और कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। पीसी ज्वेलर के वॉरंट लेकर प्रवर्तक कंपनी में लगभग 850 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ने तरजीही आधार पर पूरी तरह से परिवर्तनीय वॉरंट के जरिये 2,705.14 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

पीसी ज्वेलर के प्रबंध निदेशक बलराम गर्ग ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘इस धनराशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से बैंक कर्ज को चुकाने के लिए किया जाएगा। लगभग 75 प्रतिशत कोष का इस्तेमाल बैंक कर्ज को चुकाने और शेष 25 प्रतिशत कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के लिए किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि प्रवर्तक कंपनी में 850 करोड़ रुपये निवेश करेंगे, जबकि शेष राशि निवेशकों से जुटाई जाएगी।

Advertisement
First Published - July 14, 2024 | 4:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement