facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

रियल एस्टेट में PE निवेश इस वर्ष अभी तक 44% घटकर तीन अरब अमेरिकी डॉलर हुआ : नाइट फ्रैंक

Advertisement

निजी इक्विटी (पीई) निवेश 12 दिसंबर तक पूरे पिछले साल की तुलना में 44 प्रतिशत घटकर तीन अरब अमेरिकी डॉलर रह गया।

Last Updated- December 21, 2023 | 1:48 PM IST
Private Investment
Representative Image

वैश्विक निवेशक इस साल भारतीय रियल एस्टेट में पैसा लगाने को लेकर सतर्क रहे हैं। निजी इक्विटी (पीई) निवेश 12 दिसंबर तक पूरे पिछले साल की तुलना में 44 प्रतिशत घटकर तीन अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। नाइट फ्रैंक ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारतीय रियल एस्टेट बाजार को इस साल एक जनवरी से 12 दिसंबर के बीच 23 सौदों से पीई निवेश में 302.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर मिले, जबकि 2022 में यह राशि 535.7 करोड़ डॉलर थी।

नाइट फ्रैंक के अनुसार, मंदी का कारण वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व तथा सेंट्रल बैंक ऑफ कनाडा द्वारा कई बार दरों में बढ़ोतरी के साथ उच्च ब्याज दर हैं, जिससे अमेरिका तथा कनाडा से निवेश गतिविधियों पर अंकुश लगा है। हालांकि, सिंगापुर से पीई निवेश में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जो कुल प्रवाह में 50 प्रतिशत से अधिक का योगदान देता है।

भारतीय रियल एस्टेट बाजार के खंडों के संदर्भ में कार्यालय परिसंपत्तियों ने कुल पीई निवेश में 58 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बढ़त हासिल की, इसके बाद वेयरहाउसिंग का 23 प्रतिशत और आवासीय संपत्तियां का 19 प्रतिशत योगदान रहा।

खुदरा क्षेत्र में 2023 में कोई पीई सौदा नहीं हुआ। सभी खंडों में मुंबई में सबसे अधिक 168.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर (1.6 अरब) का निवेश हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को 83.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर और बेंगलुरु को 34.7 करोड़ डॉलर का निवेश मिला।

Advertisement
First Published - December 21, 2023 | 1:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement