facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीक 15 ने प्रताप स्नैक्स में अपनी 47% हिस्सेदारी बेची, ऑथम और माही केला बने नए खरीदार

Advertisement

शेयर खरीद समझौते के अनुसार संजय डांगी परिवार की अगुआई वाली ऑथम प्रातप स्नैक्स के 1.02 करोड़ शेयर और केला 11 लाख शेयर 746 रुपये के भाव से खरीदेंगे।

Last Updated- September 27, 2024 | 10:24 PM IST
Peak 15 sold its 47% stake in Pratap Snacks, Authum and Mahi Banana became the new buyers पीक 15 ने प्रताप स्नैक्स में अपनी 47% हिस्सेदारी बेची, ऑथम और माही केला बने नए खरीदार

प्राइवेट इक्विटी कंपनी पीक 15 (पूर्व नाम सिकोया कैपिटल) ने इंदौर स्थित प्रताप स्नैक्स (पीएसएल) में अपनी लगभग पूरी 47 प्रतिशत हिस्सेदारी ऑथम इन्वेस्टमेंट ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर और माही मधुसूदन केला को बेच दी है। पीक 15 ने यह हिस्सेदारी 847 करोड़ रुपये में बेचने की घोषणा की है।

शेयर खरीद समझौते के अनुसार संजय डांगी परिवार की अगुआई वाली ऑथम प्रातप स्नैक्स के 1.02 करोड़ शेयर और केला 11 लाख शेयर 746 रुपये के भाव से खरीदेंगे।

सौदे का कुल मूल्य 846 करोड़ रुपये है। ये दोनों 864 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 63 लाख अतिरिक्त शेयर खरीदने के लिए खुली पेशकश भी लाएंगे।

खुली पेशकश की कीमत और पीक 15 को मिलने वाली रकम 1,046 करोड़ रुपये के बाजार मूल्य से कम है। इस सौदे के बाद पीक 15 प्रताप स्नैक्स से बाहर निकल जाएगी।

कंपनी ने पीएसएल में 2011 में पहली बार निवेश किया था और उसके बाद कई बार निवेश कर चुकी है। अब जो खबरें आ रही हैं उनके अनुसार पीएसएल से इसके संस्थापक मेहता और कामत परिवार निकलने पर विचार कर रहे हैं। उनकी कंपनी में इस समय 17 प्रतिशत से कम हिस्सेदारी है।

Advertisement
First Published - September 27, 2024 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement