facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

PepsiCo ने अपना बिक्री अनुमान घटाया

Advertisement

PepsiCo ने भारत और दक्षिण पूर्व एशिया को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी से बढ़ते क्षेत्र बताया

Last Updated- October 08, 2024 | 10:50 PM IST
PepsiCo

पेय पदार्थ और स्नैक्स बनाने वाली प्रमुख कंपनी पेप्सिको ने इस वर्ष के लिए अपनी बिक्री का पूर्वानुमान घटा दिया है। सितंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में भारत में कंपनी की राजस्व वृद्धि दो अंक में रही।

पेप्सिको ने अपने वित्तीय परिणाम की घोषणा के बाद कहा, ‘तीसरी तिमाही में, भारत, मिस्र, तुर्की, पोलैंड और वियतनाम जैसे विकासशील और उभरते बाजारों के लिए राजस्व वृद्धि दो अंक में, कोलंबिया के लिए ऊंचे एक अंक, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और थाईलैंड के लिए मध्यम एक अंक में रही, जबकि मेक्सिको में कंपनी ने निचले एक अंक में राजस्व वृद्धि दर्ज की।’

कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में वृद्धि की संभावना वाले कई क्षेत्रों की पहचान की है। पेप्सिको के चेयरमैन एवं मुख्य कार्याधिकारी रमन लगुआर्ता ने आय परिणाम की घोषणा के बाद निवेशकों के साथ बातचीत में कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत वृद्धि के कई क्षेत्र हैं, दक्षिण पूर्व एशिया और भारत ऐसे बाजार हैं जो तेजी से बढ़ रहे हैं।’

अफ्रीका, पश्चिम एशिया, दक्षिण एशिया क्षेत्र में कंपनी की कन्वीनिएंट फूड यूनिट की बिक्री 7 सितंबर को समाप्त 12 सप्ताह में 3 प्रतिशत तक घट गई। यह मुख्य रूप से मध्य पूर्व और पाकिस्तान में दो अंकों की गिरावट को दर्शाता है, जबकि दक्षिण अफ्रीका में मामूली वृद्धि और भारत में ऊंचे एक अंक की वृद्धि से आंशिक रूप से इसकी भरपाई हुई है।

Advertisement
First Published - October 8, 2024 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement