facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

PepsiCo India को अप्रैल-दिसंबर 2023 में ₹217 करोड़ का मुनाफा, ₹5954 करोड़ की हुई कमाई

नतीजों पर पेप्सिको इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने चुनौतीपूर्ण बाहरी वातावरण के बीच आय के मोर्चे पर लचीला प्रदर्शन दिया।

Last Updated- July 27, 2024 | 3:05 PM IST
Pepsico results

पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स (PepsiCo India Holdings) की एकीकृत परिचालन आय अप्रैल-दिसंबर 2023 के दौरान 5,954.16 करोड़ रुपये और मुनाफा 217.26 करोड़ रुपये था। कारोबारी खूफिया मंच टोफ्लर ने यह जानकारी दी।

टोफ्लर ने बताया कि इस दौरान कंपनी की कुल आय 6,094.70 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने अपना वित्त वर्ष अप्रैल-मार्च से जनवरी-दिसंबर में बदल दिया है। इसलिए टोफ्लर के वित्तीय आंकड़ों में 2023 की तीन तिमाहियों का ब्यौरा है।

पेप्सिको इंडिया जनवरी 2024 से कैलेंडर वर्ष के रूप में वित्त वर्ष का पालन कर रही है। उक्त नौ महीनों में घरेलू बाजार में बिक्री से कंपनी की आय 5,533.63 करोड़ रुपये थी। कंपनी की कुल आय में निर्यात ने 266.19 करोड़ रुपये का योगदान दिया।

पेप्सिको इंडिया सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध इकाई नहीं है। स्नैक्स व्यवसाय से आय 4,763.29 करोड़ रुपये रही। इसमें कुरकुरे, लेज, डोरिटोस और क्वेकर जैसे ब्रांडों शामिल हैं।

पेप्सिको इंडिया की पेय पदार्थ व्यवसाय से आय नौ महीनों में 1,036.53 करोड़ रुपये रही। इसमें पेप्सिको, 7अप, स्लाइस, ट्रॉपिकाना और गेटोरेड जैसे ब्रांडों शामिल हैं। अप्रैल-दिसंबर 2023 में विज्ञापन प्रचार पर खर्च 694.52 करोड़ रुपये था।

नतीजों पर पेप्सिको इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने चुनौतीपूर्ण बाहरी वातावरण के बीच आय के मोर्चे पर लचीला प्रदर्शन दिया।

First Published - July 27, 2024 | 3:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट