facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

PepsiCo ने 2023 में भारत में 1 अंक की राजस्व वृद्धि दर्ज की

Advertisement

PepsiCo फूड्स श्रेणी में मुख्य रूप से लेज, कुरकुरे, डोरिटोज, क्वेकर ओट्स और अपने बेवरिजेज पोर्टफोलियो में पेप्सी, माउंटेन डियू और ट्रॉपिकाना जैसे ब्रांडों की बिक्री करती है।

Last Updated- February 09, 2024 | 10:42 PM IST
PepsiCo

अमेरिका में मुख्यालय वाली फूड एवं बेवरिजेज कंपनी पे​प्सिको ने वर्ष 2023 में भारत में माध्यम एक अंक की राजस्व वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने चीन, ब्राजील, नीदरलैंड, पाकिस्तान, बे​ल्जियम और प्यूर्टो रिको के साथ साथ भारत में स्नैक्स कैटेगरी में बाजार भागीदारी में इजाफा किया।

पे​प्सिको ने वित्तीय परिणाम की घोषणा के बाद कहा, ‘हमारे 36 अरब डॉलर के अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय (जो पे​प्सिको के शुद्ध राजस्व में करीब 40 प्रतिशत का योगदान देता है) ने 2023 में 12 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि दर्ज की। इस तरह से यह कंपनी के लिए लगातार दो अंक की ऑर्गेनिक राजस्व वृद्धि वाला लगातार तीसरा वर्ष रहा।’

कंपनी ने कहा, ‘पूरे वर्ष 2023 के लिए, चीन और भारत ने एक अंक की वृद्धि दर्ज की।’

भारत ने बेवरिजेज श्रेणी में दो अंक की बिक्री वृद्धि दर्ज की, जबकि कन्वीनिएंट फूड कैटेगरी में निचले एक अंक की बिक्री गिरावट दर्ज की गई।

2024 के लिए अपने आउटलुक में कंपनी ने कहा है, ‘भौगोलिक तौर पर, हमें अंतरराष्ट्रीय राजस्व वृद्धि उत्तर अमेरिका की राजस्व वृद्धि से ज्यादा रहने का अनुमान है। हालांकि भूराजनीतिक तनाव और वृहद आ​र्थिक उतार-चढ़ाव दुनिया के कुछ हिस्सा में बना रह सकता है।’

पे​प्सिको फूड्स श्रेणी में मुख्य रूप से लेज, कुरकुरे, डोरिटोज, क्वेकर ओट्स और अपने बेवरिजेज पोर्टफोलियो में पेप्सी, माउंटेन डियू और ट्रॉपिकाना जैसे ब्रांडों की बिक्री करती है।  

Advertisement
First Published - February 9, 2024 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement