facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Persistent Systems ने की गूगल क्लाउड के साथ साझेदारी

Advertisement

गूगल क्लाउड के जेमिनी मॉडल के साथ-साथ गूगल की नवीन तकनीक का उपयोग करते हुए कंपनी व्यापक आधार पर जेनएआई अपनाने के लिए उद्योग-विशिष्ट समाधान विकसित करेगी।

Last Updated- June 11, 2024 | 10:02 PM IST
Persistent Systems adds 4 execs to leadership team to fuel growth plans

सूचना प्रौद्योगिकी (IT) सेवा क्षेत्र की कंपनी परसिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) ने अमेरिका, ब्रिटेन, भारत और ऑस्ट्रेलिया में जेनरेटिव आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (GenAI) अपनाने को बढ़ावा देने के लिए गूगल क्लाउड के साथ लंबी अवधि की साझेदारी की है।

परसिस्टेंट ने एक बयान में कहा कि यह समझौता संयुक्त रूप से बाजार केंद्रित गतिविधियों को बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर उद्यमों के डिजिटल परिवर्तन को रफ्तार देने पर केंद्रित है। गूगल क्लाउड के जेमिनी मॉडल के साथ-साथ गूगल की नवीन तकनीक का उपयोग करते हुए कंपनी व्यापक आधार पर जेनएआई अपनाने के लिए उद्योग-विशिष्ट समाधान विकसित करेगी।

परसिस्टेंट ने कहा कि उसकी विशेषज्ञता और गूगल क्लाउड के एआई प्लेटफॉर्म का उपयोग बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्र; स्वास्थ्य सेवा और जीवन विज्ञान; संचार, मीडिया और दूरसंचार; उपभोक्ता प्रौद्योगिकी और हाई-टेक उद्योगों के लिए समाधान बनाने के लिए किया जाएगा।

परसिस्टेंट ने कहा कि इससे उभरती हुई एआई-संचालित तकनीक अपनाने में तेज़ी आएगी और ग्राहकों के लिए विशेष मूल्य योजनाएं तैयार होंगी क्योंकि उन्हें नई पेशकश तक जल्दी पहुंच मिलेगी। इस सहयोग से सेवाओं की तेजी से तैनाती और ग्राहकों को व्यापक सहायता मिलेगी, जिससे ग्राहक संतुष्टि बढ़ेगी। परसिस्टेंट के पास नए समाधान तैयार करने के लिए गूगल क्लाउड के अतिरिक्त संसाधनों तक पहुंच होगी, जिससे बाजार में तेजी से प्रवेश होगा।

परसिस्टेंट ने कहा कि उसने सात विशेष कौशल समूहों में महत्वपूर्ण निवेश किया है। उसने हाल ही में डेटा और एनालिटिक्स तथा मशीन लर्निंग के क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल की है। उसने विशेषज्ञता संपन्न 52 नियुक्तियां की हैं और परसिस्टेंट के 87 प्रतिशत से अधिक इंजीनियर जेनएआई तकनीकों पर प्रशिक्षित हैं।

Advertisement
First Published - June 11, 2024 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement