facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PFC Q3 Results : पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन का लाभ दिसंबर तिमाही में सात फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- February 13, 2023 | 7:41 PM IST
power

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सात फीसदी बढ़कर 5,241.10 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि उसने इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 4,893.91 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था। इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 19,213.69 करोड़ रुपये से बढ़कर 19,662.65 करोड़ रुपये हो गई।

PFC के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 3.50 रुपये प्रति शेयर के तीसरे अंतरिम लाभांश को भी मंजूरी दे दी है। जिसके बाद इस अवधि के लिए संचयी अंतरिम लाभांश 8.75 रुपये प्रति शेयर हो गया।

फंसे संपत्तियों के समाधान से कंपनी की सकल गैर-निस्पादित परिसंपत्तियां (NPA) अनुपात 31 दिसंबर, 2022 तक चार फीसदी से नीचे आ गया। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों यानी अप्रैल-दिसंबर, 2022 तक सकल NPA घटकर 3.91 फीसदी रह गया। एक साल पहले समान अवधि में यह 5.55 फीसदी रहा था।

बीती तीन तिमाहियों के दौरान एकीकृत शुद्ध NPA (फंसे कर्ज) अनुपात में 0.71 फीसदी की कमी आई। यह अप्रैल-दिसंबर, 2022 में घटकर 1.15 फीसदी रहा। अप्रैल-दिसंबर, 2021 तक यह 1.86 फीसदी था। यह एकीकृत आधार पर अब तक का सबसे कम शुद्ध NPA अनुपात है।

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 7:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement