facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pfizer-Seagen Deal: सीजेन का अधिग्रहण करेगी फाइजर, हर शेयर के लिए करेगी 229 डॉलर का भुगतान

Advertisement
Last Updated- March 13, 2023 | 11:07 PM IST
Pfizer will acquire Seagen, will pay $ 229 for each share
BS

सीजेन को खरीदने और कैंसर के उपचार में अपनी पहुंच का दायरा बढ़ाने के लिए फाइजर 43 अरब डॉलर खर्च करेगी। फार्मास्युटिकल क्षेत्र की इस दिग्गज ने आज कहा कि वह सीजेन के प्रति शेयर के लिए 229 डॉलर का भुगतान करेगी।

फाइजर के चेयरमैन और मुख्य कार्याधिकारी डॉ. अल्बर्ट बोर्ला ने एक बयान में कहा कि फाइजर और सीजेन ने एकजुट होकर कैंसर के संबंध में अगली पीढ़ी की खोज में तेजी लाने तथा फाइजर की क्षमताओं तथा विशेषज्ञता के स्तर और ताकत के साथ सीजेन की एंटीबॉडी-ड्रग कॉन्जुगेट (एडीसी) तकनीक की शक्ति को जोड़ते हुए रोगियों के लिए नए समाधान लाने का प्रयास किया है।

वाशिंगटन की सीजेन इंक बायोटेक ड्रग डेवलपर है। इसके प्रमुख उत्पाद मोनोक्लोनल रोगप्रतिरोधकों का उपयोग करते हैं। यह आसपास के स्वस्थ ऊतकों को बचाते हुए कैंसर खत्म करने वाले एजेंट छोड़ने के लिए ट्यूमर वाली कोशिका की सतह से चिपक जाते हैं। क्लीवलैंड क्लीनिक के अनुसार मोनोक्लोनल रोगप्रतिरोधक प्रयोगशाला में निर्मित प्रोटीन होते हैं।

सीजेन की शीर्ष विक्रेता एडसेट्रीस लसीका प्रणाली के कैंसर का इलाज करती है। इसने पिछले साल 83.9 करोड़ डॉलर की बिक्री की, जो पिछले साल की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है। एडसेट्रीस के अलावा सीजेन का फाजर की अरे बायोफार्मा के साथ स्तन और कोलोरेक्टल कैंसर के उपचार की दवा तुक्यसा विकसित करने, बनाने और बेचने के लिए भी करार है। पिछले साल इसने 35.3 डॉलर की बिक्री की थी।

पिछले साल सीजेन ने पैडसेव की बिक्री में भी 33 प्रतिशत का इजाफा देखा था, जो बढ़कर 45.1 करोड़ डॉलर हो गई। इसका इस्तेमाल मूत्राशय सहित मूत्र मार्ग के कुछ कैंसर के इलाज में किया जाता है। दवा विनिर्माता इसे एस्टेलस फार्मा इंक के साथ विकसित कर रही और बेच रही है।

Advertisement
First Published - March 13, 2023 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement